Sahebganj News: स्वास्थ्य आरोग्य दूत एवं साथिया सम्मान, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान उपस्थित रहे

Sahebganj News: स्वास्थ्य आरोग्य दूत एवं साथिया सम्मान, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित
(फोटो)

साहिबगंज के सिद्धो-कान्हो सभागार में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत भव्य सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने जिले के 130 स्वास्थ्य आरोग्य दूतों एवं साथियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से पोषण, मानसिक स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाई गई। इस पहल का उद्देश्य समुदाय और स्वास्थ्य विभाग के बीच की कड़ी को और मजबूत करना है।

साहिबगंज: राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत साहिबगंज जिले में जिला स्तरीय स्वास्थ्य आरोग्य दूत एवं साथिया सम्मान सम्मेलन का भव्य आयोजन सिद्धो-कान्हो सभागार में किया गया। सम्मेलन में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए साथिया एवं स्वास्थ्य आरोग्य दूतों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोर स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियों को मजबूत करना, जागरूकता बढ़ाना तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले साथियों को सम्मानित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा, जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष, डीआरसीएचओ डॉ. अमित, ज्वाइन डायरेक्टर एबीडीएम डॉ. मोनिका राणा, (डीपीएम) जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी), DPMU के पदाधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि, सहिया, एएनएम दीदी तथा बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी और प्रतिभागी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक तरीके से पौधे में जलार्पण कर की गई, जो पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवन शैली का प्रतीक रहा। इसके पश्चात सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत साथिया द्वारा नन्हा पौधा भेंट कर किया गया। इस पहल ने पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और स्वस्थ समाज के निर्माण का सकारात्मक संदेश दिया। सम्मेलन के दौरान सदर प्रखंड के पोखरिया स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, पीएमश्री कन्या विद्यालय तथा अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, नाटक और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से किशोर स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। उपस्थित लोगों ने छात्रों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 90 स्वास्थ्य आरोग्य दूतों और 40 साथिया को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों में विशेष उत्साह और गर्व देखने को मिला। यह सम्मान उनके द्वारा समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों की मान्यता के रूप में दिया गया।

मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में किशोरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि साथिया एवं स्वास्थ्य आरोग्य दूत समुदाय और स्वास्थ्य व्यवस्था के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने सभी साथिया और आरोग्य दूतों से अपने-अपने क्षेत्रों में किशोर स्वास्थ्य, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, स्वच्छता और जागरूकता से जुड़े संदेशों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने का आह्वान किया।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Pakur News: कैलाश नगर में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण Pakur News: कैलाश नगर में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण
Giridih News: रामनवमी, ईद और सरहुल को लेकर एसडीओ संतोष गुप्ता ने की बैठक
Palamu News: डीसी ने डीईजीएस व ई-गवर्नेंस कार्यों की समीक्षा बैठक की 
Pakur News: तेज आंधी-बारिश से कच्चा घर गिरा, परिवार बाल-बाल बचा
Sahebganj News: स्वास्थ्य आरोग्य दूत एवं साथिया सम्मान, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित
Dumka News: बीडीओ ने सीएचओ और सहिया के साथ की बैठक
Dumka News: रामगढ़ प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक आयोजित
Hazaribagh News: भारत के भिन्न जनजातीय परंपराओं में लैंगिक हिस्सेदारी के मिसाल उपलब्ध: प्रो नवल किशोर अम्बष्ट
Pakur Neww: पर्वों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Hazaribagh News: लॉ कॉलेज में नवनिर्वाचित मेयर अरविंद राणा का हुआ भव्य स्वागत
Hazaribagh News: ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Pakur News: हिरणपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित