Pakur Neww: पर्वों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
शांति समिति के सदस्यों ने दिया प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा
पाकुड़ जिले में 16 मार्च 2026 को सभी थाना और ओपी परिसरों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं। आगामी ईद, सरहुल और रामनवमी को देखते हुए प्रशासन ने अखाड़ा समितियों को ड्रेस कोड वाले वॉलेंटियर्स रखने और भड़काऊ गीतों से बचने का निर्देश दिया है। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट न करने की चेतावनी देते हुए पुलिस ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।
पाकुड़: जिले में आगामी ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार 16 मार्च 2026 को जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी परिसरों में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संबंधित थाना एवं ओपी क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता, नागरिक, जनप्रतिनिधि तथा अखाड़ा समिति के सदस्य उपस्थित हुए।
बैठक के दौरान प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से पर्वों के दौरान आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही सभी सदस्यों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि किसी भी प्रकार के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले गीत या अश्लील गाने जुलूस या सार्वजनिक कार्यक्रमों में नहीं बजाए जाएं। अधिकारियों ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ, भ्रामक या अफवाह फैलाने वाले संदेश पोस्ट करने से पूरी तरह परहेज किया जाए। ऐसे संदेश समाज में तनाव पैदा कर सकते हैं, इसलिए सभी से जिम्मेदारीपूर्वक सोशल मीडिया का उपयोग करने का आग्रह किया गया।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
