Bokaro news: महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त और सक्षम हैं: हरविंदर सिंह

बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

Bokaro news: महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त और सक्षम हैं: हरविंदर सिंह
(फोटो)

बोकारो पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सशक्तिकरण की मिसाल पेश करते हुए महिला पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में विशेष 'एंटी क्राइम चेकिंग अभियान' चलाया। एसपी हरविंदर सिंह के निर्देशन में चास, सेक्टर 6 और महिला थाना प्रभारियों ने शहर के प्रमुख चौराहों पर सघन वाहन जांच की और यातायात नियमों का पालन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इस अभियान के जरिए समाज में सुरक्षा का संदेश देने के साथ-साथ पुलिस ने आपातकालीन नंबर 112 का उपयोग करने की अपील की।

बोकारो: पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के नेतृत्व में महिला पुलिस कर्मियों में चास थाना प्रभारी सुषमा कुमारी, सेक्टर 6 थाना प्रभारी सुश्री संगीता कुमारी और चास महिला थाना प्रभारी सुनीला लिंडा और नगर महिला पुलिस मीरा लकड़ा के साथ कई महिला पुलिस कर्मियों ने शहर के विभिन्न चौक चौराहों एवं अन्य स्थानों पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की जांच की और लोगों को सुरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने नया मोड़ बिरसा चेक पोस्ट एवं चास चेक पोस्ट सहित कई प्रमुख जगहों पर वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों की जांच की गई तथा नियम तोड़ने वालों को चेतावनी दी गई।

वहीं, हेलमेट पहनकर सुरक्षित वाहन चलाने वाली महिलाओं को महिला पुलिसकर्मियों द्वारा सम्मानित भी किया गया।इस मौके पर बोकारो पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर महिला पुलिसकर्मियों को आगे रखकर यह विशेष जांच अभियान चलाया गया है, ताकि समाज में यह संदेश जाए कि महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त और सक्षम हैं। उन्होंने बोकारो वासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या पुलिस सहायता के लिए तुरंत 112 नंबर पर सूचना दें। झारखंड पुलिस का लक्ष्य सेवा ही लक्ष्य” है और बोकारो पुलिस हमेशा जनता की सेवा में तत्पर है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Dhanbad News: बीसीसीएल सीएमडी से आउटसोर्सिंग कंपनियों की शिकायत Dhanbad News: बीसीसीएल सीएमडी से आउटसोर्सिंग कंपनियों की शिकायत
Dhanbad News: विवाहित पुत्री को नियोजन देने की मांग, 10 मार्च से भूख हड़ताल की चेतावनी
Dhanbad News: प्रिंस खान गिरोह के अपराधी को पुलिस ने दबोचा, कई गंभीर धाराओं में दर्ज है मामला
Pakur News: पत्थरघट्टा जांच चौकी पर चला वाहन जांच अभियान
Pakur News: योग प्रशिक्षण अभियान से लोगों को किया गया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक
Hazaribagh News: प्रदीप प्रसाद ने सदन में उठाई श्री रामनवमी को राजकीय महोत्सव का दर्जा देने की मांग
Hazaribagh News: ससुराल में विवाहिता की मौत, पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप 
Hazaribagh News: दर्दनाक रेल दुर्घटना में युवक की मौत, वंदे भारत की टक्कर से गई जान
Hazaribagh News: मुफस्सिल थाना परिसर में ईद और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक
Hazaribagh News: अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
Bokaro News: समाहरणालय में विकास योजनाओं की समीक्षा, डीसी ने अधिकारियों की तय की जवाबदेही
Palamu News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत