Hazaribagh News: प्रदीप प्रसाद ने सदन में उठाई श्री रामनवमी को राजकीय महोत्सव का दर्जा देने की मांग
रामनवमी जुलूस की निगरानी के लिए ड्रोन और CCTV की विधायक ने की मांग
हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में हजारीबाग की विश्वप्रसिद्ध इंटरनेशनल श्री रामनवमी महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा देने की मांग उठाई। उन्होंने इसे जिले की सांस्कृतिक पहचान और गौरव का प्रतीक बताते हुए सुरक्षा के लिए जुलूस मार्गों पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया।
हजारीबाग: विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधायक प्रदीप प्रसाद ने हज़ारीबाग की विश्वप्रसिद्ध इंटरनेशनल श्री रामनवमी महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा देने की मांग को सदन में प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि हज़ारीबाग की श्री रामनवमी केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि वर्षों से चली आ रही हम सभी की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने यह भी कहा कि श्री रामनवमी के अवसर पर निकलने वाले अखाड़ा जुलूस एवं शोभायात्राओं में हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं, इसलिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जुलूस मार्गों पर ड्रोन कैमरा और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था करने की मांग की, ताकि सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि हज़ारीबाग की रामनवमी केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि जिले की सांस्कृतिक पहचान और गौरव से जुड़ी परंपरा है। इस परंपरा को राज्य स्तर पर मान्यता दिलाना आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ भी इस विरासत को गर्व के साथ आगे बढ़ा सकें।
विधायक प्रदीप प्रसाद ने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार इस मांग पर सकारात्मक विचार करेगी। उन्होंने कहा कि हज़ारीबाग की इस गौरवशाली परंपरा को राजकीय महोत्सव का दर्जा दिलाने के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
