Dhanbad News: विवाहित पुत्री को नियोजन देने की मांग, 10 मार्च से भूख हड़ताल की चेतावनी

कोर्ट के आदेशों का हवाला देकर विवाहित पुत्री के लिए नियोजन की मांग

Dhanbad News: विवाहित पुत्री को नियोजन देने की मांग, 10 मार्च से भूख हड़ताल की चेतावनी

बीसीसीएल कतरास क्षेत्र के दिवंगत कर्मी स्वर्गीय रामबली तुरी की पत्नी चिंता देवी ने अपनी विवाहित पुत्री बबिता देवी को अनुकंपा के आधार पर नियोजन देने की मांग की है। प्रबंधन द्वारा नियमों का हवाला देकर आवेदन खारिज किए जाने के विरोध में उन्होंने 10 मार्च 2026 से कतरास क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य द्वार पर सपरिवार अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। चिंता देवी का तर्क है कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार विवाहित पुत्री भी अनुकंपा नियोजन की हकदार है।

बाघमारा: स्वर्गीय रामबली तुरी की पत्नी चिंता देवी ने अपनी विवाहित पुत्री को अनुकंपा के आधार पर नियोजन देने की मांग को लेकर 10 मार्च 2026 से सपरिवार अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है। इस संबंध में उन्होंने कतरास क्षेत्र के नोडल पदाधिकारी (नियोजन) को लिखित सूचना भी दी है। पत्र में चिंता देवी ने बताया कि उनके पति स्वर्गीय रामबली तुरी (कर्मी संख्या–62812444) कतरास क्षेत्र में एसबीए पद पर कार्यरत थे। उनके निधन के बाद परिवार के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने अपनी विवाहित पुत्री बबिता देवी को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने की मांग की, लेकिन प्रबंधन ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि कोल इंडिया के नियम के अनुसार विवाहित पुत्री को नियोजन देने का प्रावधान 11 जून 2024 से लागू हुआ है, इसलिए उन्हें इसका लाभ नहीं दिया जा सकता।

चिंता देवी का कहना है कि इससे पहले भी माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ तथा रांची उच्च न्यायालय द्वारा विवाहित पुत्रियों को नियोजन देने के पक्ष में आदेश दिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में बीसीकेयू यूनियन ने भी 19 फरवरी 2024 को प्रबंधन को जानकारी दी थी। परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है और भरण-पोषण में काफी कठिनाई हो रही है। उनका तर्क है कि यदि विवाहित पुत्र को अनुकंपा के आधार पर नियोजन दिया जा सकता है, तो विवाहित पुत्री को भी यह अधिकार मिलना चाहिए।

चिंता देवी ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की गई तो वह 10 मार्च से कतरास क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य द्वार पर सपरिवार अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगी। इसकी प्रतिलिपि महाप्रबंधक (औद्योगिक संबंध) बीसीसीएल, बीसीकेयू के केंद्रीय अध्यक्ष जे.के. झा तथा केंद्रीय उपाध्यक्ष हलघर महतो को भी भेजी गई ।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Dhanbad News: बीसीसीएल सीएमडी से आउटसोर्सिंग कंपनियों की शिकायत Dhanbad News: बीसीसीएल सीएमडी से आउटसोर्सिंग कंपनियों की शिकायत
Dhanbad News: विवाहित पुत्री को नियोजन देने की मांग, 10 मार्च से भूख हड़ताल की चेतावनी
Dhanbad News: प्रिंस खान गिरोह के अपराधी को पुलिस ने दबोचा, कई गंभीर धाराओं में दर्ज है मामला
Pakur News: पत्थरघट्टा जांच चौकी पर चला वाहन जांच अभियान
Pakur News: योग प्रशिक्षण अभियान से लोगों को किया गया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक
Hazaribagh News: प्रदीप प्रसाद ने सदन में उठाई श्री रामनवमी को राजकीय महोत्सव का दर्जा देने की मांग
Hazaribagh News: ससुराल में विवाहिता की मौत, पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप 
Hazaribagh News: दर्दनाक रेल दुर्घटना में युवक की मौत, वंदे भारत की टक्कर से गई जान
Hazaribagh News: मुफस्सिल थाना परिसर में ईद और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक
Hazaribagh News: अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
Bokaro News: समाहरणालय में विकास योजनाओं की समीक्षा, डीसी ने अधिकारियों की तय की जवाबदेही
Palamu News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत