Dhanbad News: प्रिंस खान गिरोह के अपराधी को पुलिस ने दबोचा, कई गंभीर धाराओं में दर्ज है मामला

बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत दिलीप सिंह पर कसा शिकंजा

Dhanbad News: प्रिंस खान गिरोह के अपराधी को पुलिस ने दबोचा, कई गंभीर धाराओं में दर्ज है मामला
(फोटो)

धनबाद पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ अभियान चलाते हुए प्रिंस खान गिरोह के सक्रिय सदस्य दिलीप सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ गोविंदपुर थाना में आपराधिक षड्यंत्र, विस्फोटक पदार्थ और आर्म्स एक्ट की कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भूली ओपी क्षेत्र से उसे दबोचा और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य गुर्गों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

धनबाद: जिले में संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह से जुड़े एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलीप सिंह (करीब 50 वर्ष), पिता नारायण सिंह, निवासी बारामुड़ी, लिटिल फ्लावर स्कूल के समीप, थाना भूली ओपी (बैंक मोड़), जिला धनबाद के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार रविवार 8 मार्च  की रात्रि में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोविंदपुर थाना कांड संख्या 89/2026 के नामजद आरोपी दिलीप सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ गोविंदपुर थाना में संगठित अपराध, आपराधिक षड्यंत्र, विस्फोटक पदार्थ और अवैध हथियार से जुड़े गंभीर आरोपों में मामला दर्ज है। इस कांड में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 111(2)(b), 111(3), 111(4), 109, 132, 133, 308(3), 61(2) के अलावा 3/4 एक्सप्लोसिव एक्ट तथा 25(1-B)a, 26/27/35 आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। 

पुलिस के अनुसार आरोपी प्रिंस खान गिरोह से जुड़ा हुआ है और उक्त मामले में उसकी सक्रिय संलिप्तता पाई गई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी धनबाद की अदालत में प्रस्तुत किया, जहां से आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। धनबाद पुलिस का कहना है कि जिले में सक्रिय आपराधिक गिरोहों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Dhanbad News: बीसीसीएल सीएमडी से आउटसोर्सिंग कंपनियों की शिकायत Dhanbad News: बीसीसीएल सीएमडी से आउटसोर्सिंग कंपनियों की शिकायत
Dhanbad News: विवाहित पुत्री को नियोजन देने की मांग, 10 मार्च से भूख हड़ताल की चेतावनी
Dhanbad News: प्रिंस खान गिरोह के अपराधी को पुलिस ने दबोचा, कई गंभीर धाराओं में दर्ज है मामला
Pakur News: पत्थरघट्टा जांच चौकी पर चला वाहन जांच अभियान
Pakur News: योग प्रशिक्षण अभियान से लोगों को किया गया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक
Hazaribagh News: प्रदीप प्रसाद ने सदन में उठाई श्री रामनवमी को राजकीय महोत्सव का दर्जा देने की मांग
Hazaribagh News: ससुराल में विवाहिता की मौत, पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप 
Hazaribagh News: दर्दनाक रेल दुर्घटना में युवक की मौत, वंदे भारत की टक्कर से गई जान
Hazaribagh News: मुफस्सिल थाना परिसर में ईद और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक
Hazaribagh News: अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
Bokaro News: समाहरणालय में विकास योजनाओं की समीक्षा, डीसी ने अधिकारियों की तय की जवाबदेही
Palamu News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत