Pakur News: योग प्रशिक्षण अभियान से लोगों को किया गया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक
बीमारियों को दूर भगाने के लिए आयुष विभाग का बड़ा कदम
By: Anjali Sinha
On
पाकुड़: स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में आयुष विभाग द्वारा विशेष योग प्रशिक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 35 स्थानों पर योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान लोगों को योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित रूप से योग करने से शरीर स्वस्थ, मजबूत और मन शांत रहता है।

Edited By: Anjali Sinha
