Palamu News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

बारात जाने के दौरान हुआ हादसा

Palamu News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत
(फाइल फोटो)

पलामू-गढ़वा सीमा क्षेत्र के चिनियां मोड़ के पास रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। अज्ञात टेंपो की टक्कर से बाइक सवार सुनील कुमार सिंह (53) की मौत हो गई। मृतक गढ़वा के कल्याणपुर गांव के रहने वाले थे और डंडई बारात जा रहे थे। MRMCH टीओपी पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और फरार टेंपो की तलाश की जा रही है।

मेदिनीनगर: पलामू और गढ़वा सीमा क्षेत्र में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार शाम एक अज्ञात टेंपो और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में 53 वर्षीय सुनील कुमार सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक गढ़वा जिले के रंका थाना अंतर्गत कल्याणपुर गांव के निवासी थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुनील कुमार सिंह रविवार की शाम अपने गांव के ही लखन साह के साथ बाइक पर सवार होकर एक बारात में शामिल होने डंडई थाना क्षेत्र के परसिया गांव जा रहे थे। इसी दौरान चिनियां मोड़ के पास एक अज्ञात टेंपो ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुनील कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मेदिनीनगर स्थित एमआरएमसीएच (MRMCH) टीओपी की पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही शव को अपने कब्जे में लिया। टीओपी प्रभारी सुशीला टीयू ने बताया कि मृतक के पुत्र रोहित कुमार सिंह के बयान के आधार पर कागजी कार्रवाई पूरी की गई है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस फिलहाल टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात टेंपो की तलाश में जुट गई है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Dhanbad News: बीसीसीएल सीएमडी से आउटसोर्सिंग कंपनियों की शिकायत Dhanbad News: बीसीसीएल सीएमडी से आउटसोर्सिंग कंपनियों की शिकायत
Dhanbad News: विवाहित पुत्री को नियोजन देने की मांग, 10 मार्च से भूख हड़ताल की चेतावनी
Dhanbad News: प्रिंस खान गिरोह के अपराधी को पुलिस ने दबोचा, कई गंभीर धाराओं में दर्ज है मामला
Pakur News: पत्थरघट्टा जांच चौकी पर चला वाहन जांच अभियान
Pakur News: योग प्रशिक्षण अभियान से लोगों को किया गया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक
Hazaribagh News: प्रदीप प्रसाद ने सदन में उठाई श्री रामनवमी को राजकीय महोत्सव का दर्जा देने की मांग
Hazaribagh News: ससुराल में विवाहिता की मौत, पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप 
Hazaribagh News: दर्दनाक रेल दुर्घटना में युवक की मौत, वंदे भारत की टक्कर से गई जान
Hazaribagh News: मुफस्सिल थाना परिसर में ईद और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक
Hazaribagh News: अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
Bokaro News: समाहरणालय में विकास योजनाओं की समीक्षा, डीसी ने अधिकारियों की तय की जवाबदेही
Palamu News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत