ईरान-इजरायल जंग: दुबई वालों को निशिकांत दुबे का तंज, मोदी हैं तो सुरक्षित

ईरान-इजरायल जंग: दुबई वालों को निशिकांत दुबे का तंज, मोदी हैं तो सुरक्षित
IS: इंडिया टुडे

रांची: ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी तनातनी ने मिडिल ईस्ट के पूरे इलाके को दहला दिया है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद भी जंग थमने का नाम नहीं ले रही, बल्कि ईरान ने सऊदी अरब, यूएई, कुवैत और बहरीन जैसे देशों के अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं। दुबई पर भी ईरान ने ताबड़तोड़ मिसाइल हमले किए हैं, जिससे इलाके में तनाव चरम पर पहुंच गया है।

The Israel-Iran war is now a brutal test of staying power

Source: The Economist 

इसी बीच बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भारतीय पासपोर्ट की ताकत पर जोर देते हुए एक तीखा कटाक्ष किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जो लोग भारतीय पासपोर्ट छोड़कर दुबई या मिडिल ईस्ट में बस जाते हैं, उनके लिए ये सबक है - मोदी जी हैं तो हम सुरक्षित हैं। दुबे का ये बयान ऐसे समय आया जब दुबई लगातार ईरानी मिसाइलों के निशाने पर है, और लंबे-चौड़े सोशल मीडिया पोस्ट करने वाले लोग अब असल खतरे का सामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें चंद्र ग्रहण लाइव 2026: मोबाइल पर LIVE कैसे देखें ब्लड मून? जानिए समय और पूरा तरीका

पिछले कुछ सालों में कई भारतीयों ने भारत की नागरिकता त्यागकर अमेरिका, ब्रिटेन या दुबई की नागरिकता ले ली है। दुबई तो खासतौर पर दुनिया भर के अमीर और मशहूर लोगों को लुभाने के लिए आकर्षक ऑफर देता है, यहां तक कि नागरिकता भी आसानी से मुहैया कराता है। लेकिन अब इजरायल-ईरान संघर्ष में ये देश खतरे के घेरे में हैं, जबकि भारत अपनी मजबूत कूटनीति से नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है। निशिकांत दुबे का बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति की सराहना के साथ-साथ देशभक्ति का संदेश देता है।

यह भी पढ़ें ईश्वर अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं: संत कुमार घोष

बताते चलें की भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के दो बेटे हैं - कनिष्क दुबे और महिम दुबे। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कनिष्क दुबे यूनाइटेड किंगडम में रहते हैं। उन्होंने स्कॉटलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग से पॉलिटिकल साइंस में डिग्री हासिल की है और वर्तमान में लंदन में एक बैंक में जॉब करते हुए सेटल हैं। वहीं, महिम दुबे अमेरिका में रहते हैं।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Ramgarh News: बाहा पर्व पर नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन Ramgarh News: बाहा पर्व पर नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Giridih news: संत जेवियर्स स्कूल के समीप भीषण सड़क हादसा 
Koderma News: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर जागरूकता बढ़ाने का निर्देश
Koderma News: श्री हनुमान जयंती महोत्सव को लेकर अग्रसेन भवन में महत्वपूर्ण बैठक
झारखंड में गरीबों की सरकार या 'शीश महल' का दरबार
Palamu News: सदर थाना क्षेत्र में गलत कार्य करनेवाले लोग बख्शे नहीं जायेंगे: प्रभारी लालजी
ईरान ने बहरीन में इजराइली दूतावास, कतर में एयर बेस को बनाया निशाना
Palamu News: महावीर नवयुवक जनरल दल के नए अध्यक्ष बने मंगल सिंह
Palamu news: हुसैनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्टेशन रोड स्थित होटल से अवैध हथियार के साथ संचालक गिरफ्तार
Palamu News: सुखोई-30 विमान हादसा पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने किया शोक व्यक्त
विशेष राजनीतिक विश्लेषण: जोरहाट की चुनौती – क्या गौरव गोगोई के सामने उतरेंगे हिमंता बिस्वा सरमा?
Palamu News: न्यू सुरभि क्लब के अध्यक्ष बने संजय चंद्रवंशी