Bokaro News: अम्बेडकर जयंती पर बीएसएल की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन
अधिकारियों ने सामाजिक न्याय का संकल्प दोहराया
बोकारो स्टील प्लांट द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन सहित अधिकारियों ने सेक्टर-4 डी स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
बोकारो: भारत रत्न एवं भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर बोकारो स्टील प्लांट द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धा, सम्मान एवं सामाजिक समरसता का वातावरण देखने को मिला।
प्रातःकाल सेक्टर-4 डी स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने अधिशासी निदेशकगण, मुख्य महाप्रबंधकों एवं अन्य वरीय अधिकारियों के साथ माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने बाबा साहेब के आदर्शों, विचारों एवं मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा सामाजिक न्याय, समानता एवं बंधुत्व की भावना को सुदृढ़ करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से बाबा साहेब के जीवन के विभिन्न आयामों को जीवंत रूप में दर्शाया गया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने अत्यंत सराहा।इस कार्यक्रम में निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन सहित बीएसएल के अधिशासी निदेशकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
