Giridih News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में झारखंड का जलवा, कबड्डी में जीते दो पदक
महिला टीम ने जीता रजत, पुरुष टीम को मिला कांस्य
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में झारखंड की कबड्डी टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया। रायपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में महिला टीम ने सिल्वर और पुरुष टीम ने ब्रोंज मेडल जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की।
गिरिडीह: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित प्रथम 'खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स' में झारखंड की कबड्डी टीमों ने अपना परचम लहराया है। भारत सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड की महिला टीम ने रजत (सिल्वर) और पुरुष टीम ने कांस्य (ब्रोंज) पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया है।
30 मार्च से 1 अप्रैल तक चले इस खेल महाकुंभ में झारखंड के खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल कौशल का प्रदर्शन किया। महिला टीम सेमीफाइनल में ओडिशा और विदर्भ जैसी मजबूत टीमों को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में मेजबान छत्तीसगढ़ से कड़े मुकाबले के बाद टीम उपविजेता रही और सिल्वर मेडल पर कब्जा किया।

सीताराम रजक ने विशेष रूप से कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के चेयरमैन विपिन सिंह के समर्पण की सराहना की। साथ ही उन्होंने अध्यक्ष गोपाल ठाकुर, सचिव मुकेश कुमार सिंह और इंटरनेशनल कोच तेजनारायण माधव के प्रति भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद हमारे खिलाड़ियों ने जो कर दिखाया है, वह काबिले तारीफ है।
मेरा सपना इस टीम को और आगे ले जाने का है और हम भविष्य के टूर्नामेंट्स के लिए अभी से तैयारी शुरू करेंगे। गिरिडीह जिले के जमुआ क्षेत्र के सीताराम रजक की इस उपलब्धि और झारखंड टीम की जीत से स्थानीय लोगों में भारी उत्साह है। बधाई देने वालों में जन प्रतिनिधियों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों और खिलाड़ियों का तांता लगा हुआ है।
Related Posts
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
