Koderma News: बेटियों के लिए नई पहल: उपायुक्त ऋतुराज ने किया 'विशेष माहवारी स्वच्छता कक्ष' का उद्घाटन

छात्राओं को सुरक्षित और निजी वातावरण प्रदान करने के लिए तैयार किया गया आधुनिक कक्ष

Koderma News: बेटियों के लिए नई पहल: उपायुक्त ऋतुराज ने किया 'विशेष माहवारी स्वच्छता कक्ष' का उद्घाटन
(फोटो)

कोडरमा उपायुक्त ऋतुराज ने चंदवारा स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में छात्राओं के लिए विशेष 'माहवारी स्वच्छता कक्ष' का उद्घाटन किया। यूनिसेफ के सहयोग से निर्मित इस कक्ष का उद्देश्य छात्राओं को मासिक धर्म प्रबंधन के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। इस अवसर पर उपायुक्त ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया और शिक्षकों को नियमित स्वच्छता कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए।

कोडरमा: उपायुक्त ऋतुराज ने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, चंदवारा में छात्राओं के लिए विशेष माहवारी स्वच्छता कक्ष का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात उपायुक्त ने माहवारी कक्ष का निरीक्षण किया तथा छात्राओं को मासिक धर्म एवं उसके प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उपायुक्त ने कहा कि माहवारी जैसे विषय पर खुलकर चर्चा करना अत्यंत आवश्यक है। सरकार द्वारा चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान प्रत्येक वर्ष 28 मई को संचालित किया जाता है। 

उन्होंने विद्यालय की वार्डन को निर्देश दिया कि माहवारी स्वच्छता से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित कर छात्राओं को जागरूक किया जाए। उपायुक्त ने बताया कि कोडरमा जिले में जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ के सहयोग से माहवारी स्वच्छता को लेकर कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस विशेष कक्ष के निर्माण से छात्राओं को एक सुरक्षित एवं जागरूक वातावरण प्राप्त होगा। माहवारी स्वच्छता कक्ष में पोषण युक्त आहार एवं स्वच्छता संबंधी जानकारी पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित की गई है। उन्होंने शिक्षकों को भी निर्देश दिया कि समूह के माध्यम से छात्राओं को नियमित रूप से माहवारी स्वच्छता की जानकारी दी जाए तथा सेनेटरी पैड के उचित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। 
उद्घाटन के पश्चात उपायुक्त ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने ईको क्लब के माध्यम से विद्यालय को हरा-भरा एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर अंचल अधिकारी चंदवारा, जिला शिक्षा पदाधिकारी अविनाश कुमार; यूनिसेफ सहयोगी टीम के राज्य कार्यक्रम प्रबंधक सूरज कुमार, सुरभि, संजीत कुमार, रोज मोहम्मद, प्रतीक कुमार, राजीव कुमार, विद्यालय की वार्डन अनु कुमारी एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Edited By: Anjali Sinha
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?
Select one option below:

Latest News

Palamu News: MMCH पलामू में बड़ी लापरवाही: लेबर रूम से गायब मिला लैब टेक्नीशियन, फोन भी पाया गया बंद Palamu News: MMCH पलामू में बड़ी लापरवाही: लेबर रूम से गायब मिला लैब टेक्नीशियन, फोन भी पाया गया बंद
Palamu News: नगर आयुक्त से मिले सतनारायण शुक्ला, पार्क निर्माण और शाहपुर में कचरा प्रदूषण का मुद्दा गरमाया
Pakur News: बीईईओ ने मासिक गुरू-गोष्ठी समीक्षोपरांत दिए आवश्यक दिशा निर्देश 
Pakur News: पाइपलाइन के नाम पर मौत के गड्ढे: प्रशासन मौन, ग्रामीण दहशत में
Pakur News: मासिक अपराध गोष्ठी में लंबित व प्रतिवेदित कांडों के सॉरी निष्पादन का निर्देश
Pakur News: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ फूटा गुस्सा: री-एडमिशन शुल्क पर रोक की मांग
Pakur News: चुनाव को लेकर 'हाई अलर्ट': थाना प्रभारी ने नाचपहाड़ी चेकपोस्ट पर शुरू की सघन जांच
Hazaribagh News: सफाई मित्रों को मिला सम्मान, अब वेतन के लिए नहीं करनी पड़ेगी हड़ताल: महापौर
Hazaribagh News: लोकसभा में गूंजा मानव-हाथी संघर्ष का मुद्दा, सांसद मनीष जायसवाल ने बताया राष्ट्रीय संकट
Sahebganj News: पानी की टंकी खड़ी लेकिन पानी गायब, प्यास से तड़प रही गरीब जनता
Ranchi News: DSPMU में PG सेमेस्टर-3 की परीक्षा शुरू, कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने किया निरीक्षण
Sahebganj News: जिओ एयरटेल टावर बना 'शोपीस', 5G के दौर में 2G जैसी स्पीड से ग्रामीण परेशान

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now