Hazaribagh News: सफाई मित्रों को मिला सम्मान, अब वेतन के लिए नहीं करनी पड़ेगी हड़ताल: महापौर

भविष्य में हर बड़े पर्व पर निगम कर्मियों को सम्मान स्वरूप उपहार देने की घोषणा

Hazaribagh News: सफाई मित्रों को मिला सम्मान, अब वेतन के लिए नहीं करनी पड़ेगी हड़ताल: महापौर
(फोटो)

हजारीबाग नगर निगम में सरहुल, रामनवमी और महावीर जयंती के दौरान शहर की व्यवस्था दुरुस्त रखने वाले सफाई मित्रों और निगम कर्मियों को भव्य समारोह में सम्मानित किया गया। महापौर अरविंद कुमार राणा ने इस अवसर पर बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि अब कर्मियों को वेतन के लिए हड़ताल नहीं करनी पड़ेगी और उनका दुर्घटना बीमा प्रीमियम भी निगम भरेगा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जमादारों और पर्यवेक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

हजारीबाग: सरहुल, रामनवमी एवं महावीर जयंती के दौरान शहर में सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने वाले नगर निगम के सफाई मित्रों, निगम कर्मियों, वार्ड जमादारों तथा अन्य कर्मचारियों को गुरुवार को नगर निगम सभागार में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। इस दौरान कर्मियों को प्रशस्ति पत्र के साथ प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में महापौर अरविंद कुमार राणा, उपमहापौर अविनाश कुमार, नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता, उप आयुक्त ज्योति कुमार सिंह, सहायक आयुक्त विपिन कुमार, अनिल कुमार तथा वार्ड पार्षद अनिल प्रसाद मौजूद थे। वहीं हेड जमादार दीपक गोस्वामी, जम्मू राम, रात्रि पर्यवेक्षक गौतम कुमार वाल्मीकि, चंदन ठाकुर समेत बड़ी संख्या में निगम कर्मी उपस्थित थे।

समारोह को संबोधित करते हुए महापौर अरविंद कुमार राणा ने कहा कि निगम परिवार एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़ा रहे, यही उनकी अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि सरहुल, रामनवमी और महावीर जयंती जैसे बड़े आयोजनों में निगम कर्मियों ने दिन-रात मेहनत कर शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखा। उन्होंने कर्मियों से कहा कि “आप हमारे हीरो हैं। आपकी मेहनत की सराहना पूरे शहर ने की है। इस सम्मान के असली हकदार आप ही हैं।”

महापौर ने कहा कि अब निगम कर्मियों को वेतन के लिए कभी हड़ताल नहीं करनी पड़ेगी। निगम प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि हर माह एक से पांच तारीख के बीच सभी कर्मियों को वेतन मिल जाए। यदि किसी माह के दौरान कोई बड़ा त्योहार पड़ता है तो उससे पहले ही वेतन उपलब्ध करा दिया जाएगा, ताकि किसी कर्मी के घर में त्योहार के समय परेशानी नहीं हो। उन्होंने यह भी घोषणा की कि चालू वित्तीय वर्ष में सभी निगम कर्मियों का दुर्घटना बीमा कराया जाएगा। इसके लिए कर्मियों के खाते से अब कोई राशि नहीं काटी जाएगी। बीमा का पूरा प्रीमियम निगम की ओर से संबंधित बैंक के माध्यम से जमा कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें मौत का मोड़: रफ़्तार के कहर ने बस को बनाया आग का गोला, 14 की दर्दनाक मौत

महापौर ने कहा कि आने वाले समय में हर त्योहार पर निगम कर्मियों की खुशियों में शामिल होगा और उन्हें सम्मान स्वरूप मिठाई का डिब्बा भी दिया जाएगा।
नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि निगम कर्मियों की मेहनत और समर्पण के कारण ही पर्व-त्योहारों के दौरान शहर में बेहतर व्यवस्था संभव हो पाती है। उन्होंने कहा कि रामनवमी के दूसरे दिन शहर भर से कचरा उठाकर सड़कों की सफाई करना आसान कार्य नहीं था, लेकिन निगम कर्मियों ने इसे अपनी लगन से संभव बनाया।

यह भी पढ़ें आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान

उपमहापौर अविनाश कुमार ने कहा कि निगम कर्मियों के बिना नगर निगम अधूरा है। उन्होंने कहा कि पहली बार निगम को ऐसी टीम मिली है, जो शहरवासियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह समर्पित है। निगम कर्मी 24 घंटे शहर में सेवाएं बहाल रखने में जुटे रहे और उनकी मेहनत के कारण त्योहार शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। कार्यक्रम के अंत में निगम की ओर से सभी कर्मियों, पर्यवेक्षकों तथा पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया। वहीं जिला प्रशासन को भी सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया।

यह भी पढ़ें Epstein Island Secrets: आर्किटेक्ट का सनसनीखेज दावा, ‘कमरों में लड़कियों के लिए बंक बेड और कैद जैसा माहौल’

Edited By: Anjali Sinha
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?
Select one option below:

Latest News

Latehar News: ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार Latehar News: ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
कुसुंबा कांड पर भड़के डॉ. इरफान अंसारी, भाजपा के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की चेतावनी
Deoghar News: पुलिस ने तस्करों की कार से कुल 33 किलो अवैध गांजा सफलतापूर्वक बरामद किया
Giridih News: सिहोडीह में धूमधाम से मना हनुमान जयंती, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भंडारे का प्रसाद
गिरफ्तार भीम राम, भाजपा कार्यकर्ता नहीं, सभी दोषियों को मिले फांसी की सजा: आदित्य साहू
Dhanbad News: मजदूरी पर जा रहे 50 वर्षीय किशन महतो की सड़क दुर्घटना में मौत
Palamu News: MMCH में बड़ी लापरवाही: लेबर रूम से गायब मिला लैब टेक्नीशियन, फोन भी पाया गया बंद
Palamu News: नगर आयुक्त से मिले सतनारायण शुक्ला, पार्क निर्माण और शाहपुर में कचरा प्रदूषण का मुद्दा गरमाया
Pakur News: बीईईओ ने मासिक गुरू-गोष्ठी समीक्षोपरांत दिए आवश्यक दिशा निर्देश 
Pakur News: पाइपलाइन के नाम पर मौत के गड्ढे: प्रशासन मौन, ग्रामीण दहशत में
Pakur News: मासिक अपराध गोष्ठी में लंबित व प्रतिवेदित कांडों के सॉरी निष्पादन का निर्देश
Pakur News: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ फूटा गुस्सा: री-एडमिशन शुल्क पर रोक की मांग

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now