मौत का मोड़: रफ़्तार के कहर ने बस को बनाया आग का गोला, 14 की दर्दनाक मौत

20 घायल यात्रियों की स्थिति नाजुक, अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग

मौत का मोड़: रफ़्तार के कहर ने बस को बनाया आग का गोला, 14 की दर्दनाक मौत
(फोटो)

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 10 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। रायावरम गांव के पास एक तेज रफ्तार टिप्पर और 'हरिकृष्णा ट्रेवल्स' की निजी बस के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। बस तेलंगाना के निर्मल से नेल्लोर जा रही थी, जिसमें करीब 40 यात्री सवार थे। इस हादसे में 20 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए घायलों को समुचित इलाज देने के निर्देश दिए हैं।

हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार टिप्पर (ट्रक) और निजी बस के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे 14 यात्रियों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह 6:00 से 6:30 बजे के बीच रायावरम गांव के पास हुई। 'हरिकृष्णा ट्रेवल्स' की यह निजी बस तेलंगाना के निर्मल से आंध्र प्रदेश के नेल्लोर की ओर जा रही थी।

मार्कपुरम के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब बस एक मोड़ ले रही थी। तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार टिप्पर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों ने तुरंत आग पकड़ ली, जिससे यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

अब तक 10 यात्रियों के जिंदा जलने की पुष्टि हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। लगभग 20 घायल यात्रियों को मार्कपुरम के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। हादसे के वक्त बस में करीब 40 यात्री सवार थे। बस के अगले हिस्से में बैठे लगभग 10 यात्री किसी तरह जान बचाकर निकलने में सफल रहे, लेकिन पिछले हिस्से में बैठे लोग आग की लपटों में फंस गए।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर स्थिति का जायजा लिया है। उन्होंने घायलों को बेहतर चिकित्सा सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय विधायक कंदुला नारायण रेड्डी ने भी घटनास्थल का दौरा कर राहत कार्यों की समीक्षा की। पुलिस अभी भी मृतकों की पहचान करने और दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच करने में जुटी है।

Read More.. Giridih News: सर जेसी बोस मुख्यमंत्री बालिका उत्कृष्ट विद्यालय में ओरियेंटेशन सह स्वागत समारोह का आयोजन

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
रात के सन्नाटे में मां बनी जल्लाद: सोते मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी काटा गला
Palamu News: छत्तरपुर में सम्मान समारोह आयोजित, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सम्मानित
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप