Lohardaga News: भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में दो सगे गांव के युवकों की मौत
पुलिस ने दर्ज किया मामला, चालक की तलाश और जांच तेज
लोहरदगा जिले के भंडरा-कचमची मुख्य पथ पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। रांची जिले के बेड़ो (मुड़कट्टी) निवासी शोषण उरांव (18) और चंपा उरांव (22) भंडरा में सरहुल मनाकर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। भंडरा थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है।
भंडरा: मुख्य पथ भंडरा थाना क्षेत्र के कचमची गांव के समीप गुरुवार की देर शाम स्कार्पियो वाहन और मोटर साइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। मृतक की पहचान रांची जिले के बेड़ों थाना क्षेत्र के मुड़कट्टी गांव निवासी मंगरा उरांव के पुत्र शोषण उरांव (18 वर्ष) व पुनई उरांव के पुत्र चंपा उरांव (22 वर्ष) के रूप में हुई है। बता दें कि बेड़ों थाना क्षेत्र के मुड़कट्टी गांव निवासी शोषण उरांव व चंपा उरांव भंडरा प्रखंड स्तरीय सरहुल मना कर अपने मोटर साइकिल से मुड़ कट्टी अपने घर लौट रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो वैन से टक्कर हो गई। जिसमें दोनों युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

