Pakur News: विधायक की पहल पर ढेकीडूबा गाँव में लगा 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर 

कुछ दिन पूर्व जल गया था ट्रांसफार्मर; गांव की बिजली आपूर्ति हो गई थी ठप 

Pakur News: विधायक की पहल पर ढेकीडूबा गाँव में लगा 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर 
(फोटो)

पाकुड़िया प्रखंड के मोंगलाबांध पंचायत अंतर्गत ढेकीडूबा गांव में कई दिनों से व्याप्त बिजली संकट का अंत हो गया है। महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी की पहल पर गांव में 100 KVA का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। पुराना ट्रांसफार्मर जलने से गांव अंधेरे में था, जिसे विधायक ने विभाग से संपर्क कर बदलवाया। ग्रामीणों ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए विधायक के प्रति आभार प्रकट किया है।

पाकुड़िया: प्रखंड क्षेत्र के मोंगलाबांध पंचायत अंतर्गत ढेकीडूबा गांव में बुधवार को महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी के पहल पर 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय विधायक के सक्रिय प्रयास से ट्रांसफार्मर लगाया जाना संभव हो सका। बताया कि ट्रांसफार्मर लगने से कई दिनों से अंधेरे में डूबा गांव एक बार फिर रोशनी से जगमगा उठा।

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ढेकीडूबा गाँव का पुराना ट्रांसफार्मर जल गया था, जिससे पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही थी, घरेलू कार्य प्रभावित थे और रात होते ही गांव अंधेरे में डूब जाता था। ग्रामीणों ने अपनी समस्या विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी जी तक पहुंचाई। 

सूचना मिलते ही विधायक ने तत्परता दिखाते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कराई। उनके प्रयासों से 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया और उसे गांव में स्थापित किया गया। गाँव वालों ने विधायक के प्रति आभार जताया। इस मौके पर मोईन अंसारी, अलाउद्दीन अंसारी, मुस्तकीम अंसारी,आलमगीर, गयासुद्दीन , जियरात अंसारी, सेखुद्दीन , बुदी किस्कू, आसमोहमद , जियाउल, सहित अनेकों ग्रामीण उपस्थित थे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Lohardaga News: भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में दो सगे गांव के युवकों की मौत
Dumka News: DC का औचक निरीक्षण: स्वच्छ भारत मिशन कार्यालय पहुंचे अभिजीत सिन्हा, कर्मियों में हड़कंप
Dumka News: शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी ने एमडीएम व्यवस्था को परखा
Dhanbad News: एनएचएम के तहत 18 पदों पर 141 नियुक्तियां होंगी, उपायुक्त ने चयन प्रक्रिया तय की
Dhanbad News: कोयला परियोजना के साइट इंचार्ज को जान से मारने की धमकी
हथियार छोड़ मुख्यधारा की ओर लौटे ग्रामीण: पलामू टाइगर रिजर्व और बूढ़ापहाड़ क्षेत्र में दिखा बड़ा बदलाव
Pakur News: विधायक की पहल पर ढेकीडूबा गाँव में लगा 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर 
Pakur News: श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई शिवरामपुर की प्रार्थना सभा
Palamu News: 27 मार्च को प्रसिद्ध भजन गायिका इशरत जहां का भव्य कार्यक्रम 
Bokaro News रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने को लेकर अनुमंडल में बैठक 
Bokaro News: रीतुडीह में सीएसआर विभाग ने चलाया व्यापक स्वच्छता अभियान