Koderma News: जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव आयोजित

भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा पर भी हुई शांतिधारा

Koderma News: जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव आयोजित
(फोटो)

कोडरमा में गुरुवार को जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भक्तामर स्तोत्र के 48 दीपकों के साथ अर्चना की और भव्य प्रभात फेरी निकाली। मंदिर में पंडित अभिषेक शास्त्री के सानिध्य में संगीतमय पूजन, अभिषेक और शांतिधारा के कार्यक्रम हुए। गंगवाल, छाबड़ा और अजमेरा परिवारों सहित समाज के सैकड़ों लोगों ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में शास्त्र प्रवचन और प्रश्न मंच का आयोजन कर भगवान आदिनाथ के आदर्शों को साझा किया गया।

कोडरमा: जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर देवाधिदेव 1008 श्री आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव गुरुवार को धूमधाम से दोनों जैन मंदिर में मनाया गया। सैकड़ो श्रद्धालु भक्त जनों ने भाग लिया। महिलाएं लाल वस्त्र और पुरुष पीले केसरिया परिधान में पूजन में शामिल हुई। आदिनाथ भगवान का जन्म तप कल्याण के शुभ अवसर विश्व शांति भक्तामर स्तोत्र के 48 श्लोक पर 48 दीपको के द्वारा भक्तामर का पाठ करते हुए दीप समर्पित किया गया। प्रातः देवाधिदेव 1008 श्री आदिनाथ भगवान की प्रतिमा पर अभिषेक के बाद भगवान की प्रतिमा को मस्तक पर लेकर प्रभात फेरी करते हुए बड़ा मंदिर में पहुँचे जहाँ 1008 श्री आदिनाथ भगवान की भब्य प्रतिमा पर प्रथम अभिषेक ओर शांतिधारा अक्षय-सोना जैन गंगवाल के परिवार के द्वारा किया गया। 

पांडुक शिला पर अष्टधातु से निर्मित आदिनाथ भगवान की अतिशय युक्त प्रतिमा का भी प्रथम अभिषेक एवं शांतिधारा राकेश जैन छाबड़ा, अमित जैन, सरोज जैन पापड़ीवाल, जय कुमार जैन गंगवाल, बिनोद जैन अजमेरा, संजय जैन गंगवाल, सुशील जैन पांड्या, पारस जैन सेठी, वार्ड पार्षद नवीन पिंकी जैन को सौभाग्य प्राप्त हुआ। साथ ही 1008 श्री भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा पर अभिषेक शांति धारा का सौभाग्य अजित जैन गंगवाल, संजय-रितेश जैन गंगवाल परिवार को मिला। संगीतमय पूजन पंडित अभिषेक शास्त्री  के मुखारविंद से हुआ। 

इस अवसर पर नरेंद्र जैन झांझरी, सुरेंद्र जैन काला, ललित जैन सेठी, सरोज जैन पापड़ीवाल, नीलम जैन सेठी, नीलम जैन सेठी, आशा जैन गंगवाल आदि पूजन में शामिल हुए। स्थानीय पंडित अभिषेक शास्त्री  द्वारा श्री आदिनाथ भगवान की जीवनी पर शास्त्र प्रवचन हुआ प्रश्न मंच कर सभी को पुरस्कृत किया गया। मौके पर मीडिया प्रभारी नवीन जैन, राज कुमार जैन अजमेरा ने उपस्थित होकर पुण्यार्जक परिवार एवं भक्तजनों को भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक पर बधाई शुभकामनाएं दी।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Hazaribagh News: घरेलू गैस, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, सदर एसडीओ ने की स्थिति की समीक्षा बैठक Hazaribagh News: घरेलू गैस, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, सदर एसडीओ ने की स्थिति की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: विधानसभा में गूंजा रसोइयों और सेविकाओं के अधिकारों का मुद्दा
Hazaribagh News: ईद, सरहुल और रामनवमी 2026 को लेकर अलर्ट
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के प्रथम दिन देखे गए 303 मरीज
Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) की बैठक सम्पन्न
चीन ने OpenClaw AI पर लगाई सख्त रोक, सरकारी दफ्तरों और बैंकों में बैन
Hazaribagh News: रैलिंग तोड़कर ज्वाहर घाट में गिरा मछली लदा ट्रक
Ramgarh News: जिला परिषद सदस्य सरस्वती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
Giridih News: मां मथुरासनी की तीन दिवसीय पूजा आरंभ
Sahebganj News: कोटालपोखर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा
Sahebganj News: तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन
क्षत्रिय समागम 15 के सफलता को लेकर प्रचार तेज, बृजभूषण शरण सिंह होंगे मुख्य अतिथि