Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के प्रथम दिन देखे गए 303 मरीज
कुलपति की प्रेरणा और उत्साह से आयोजित हुआ शिविर: डॉ उमेंद्र सिंह
विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के फिजियोथैरेपी विभाग और हजारीबाग डेंटल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में 12 मार्च को तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर के पहले दिन दंत चिकित्सा, सामान्य परामर्श, बीपी और शुगर की विस्तृत जांच की गई। डॉ. उमेंद्र सिंह और डॉ. अविनाश कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में विशेषज्ञों के साथ फिजियोथैरेपी की छात्राओं ने भी अपनी सेवाएं दीं। पहले दिन करीब 300 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के फिजियोथैरेपी विभाग तथा आइक्यूएसी के सहयोग से हजारीबाग डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल द्वारा 12 मार्च को तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ फिजियोथैरेपी विभाग में किया गया। इसकी जानकारी देते हुए फिजियोथैरेपी विभाग के निदेशक डॉ उमेंद्र सिंह ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है। उन्होंने आगे बताया कि इस शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा में भागीदारी का अवसर प्रदान करना भी है।

यहां डॉ पूजा कुमारी एवं डॉ संगम कुमारी तथा फिजियोथेरेपी की छात्रा शिवांगी कुमारी एवं कृति रानी ने अपनी सेवाएं दी। दंत परामर्श (Dental Consultation) स्लॉट में कुल 100 मरीज देखे गए। यहां डॉ स्वेता, डॉ तान्या, डॉ मुस्कान एवं डॉ सौम्या के साथ फिजियोथेरेपी की छात्रा श्रेय एवं अर्चना ने अपनी सेवाएं दी। रक्तचाप एवं शुगर जांच (Blood Pressure and Blood Sugar Check-up) स्टॉल में कुल 43 मरीज ने जांच करवाएं। यहां डॉ हरि ओम एवं डॉ मोहम्मद अरबाज के साथ फिजियोथेरेपी की छात्रा प्रिंसी एवं निशा ने अपनी सेवाएं दी। रक्तचाप जांच (BP Check-up) स्टॉल में कुल 83 लोगों ने जांच करवाएं। यहां डॉ विकास कुमार यादव एवं डॉ पुष्पा कुमारी तथा फिजियोथेरेपी की छात्रा स्वर्णिमा कुमारी एवं शिवानी ने अपनी सेवाएं दी। इस अवसर पर विभावि आइक्यूएसी के निदेशक डॉ अविनाश कुमार ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम संस्थान की सामाजिक जिम्मेदारी एवं सामुदायिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
