Dumka News: अप्रैल माह में आयोजित किया जाएगा दुमका प्रीमियर लीग 2
टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें लेंगी हिस्सा, स्लॉट सीमित
जिला क्रिकेट संघ, दुमका की महत्वपूर्ण बैठक में दुमका प्रीमियर लीग (DPL) सीजन-2 के आयोजन पर मुहर लगा दी गई है। अध्यक्ष भास्कर अजीत सिंह और सचिव शावर्ण मनोज कुणाल ने बताया कि इस बार टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें पुरानी टीमों के मालिकों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस भव्य आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बड़ा मंच प्रदान करना है, जिसकी विस्तृत रूपरेखा और शेड्यूल जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा।
दुमका: बहुप्रतीक्षित दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 के आयोजन हेतु शुक्रवार को एक चर्चा की गई, जिसमे जिला क्रिकेट संघ, दुमका के अध्यक्ष भास्कर अजीत सिंह, सचिव शावर्ण मनोज कुणाल एवं केन्वेनर डॉ तुषार ज्योति जी उपस्थित रहे। जिला क्रिकेट संघ, दुमका के सचिव शावर्ण मनोज कुणाल ने बताया कि उक्त चर्चा आयोजन के दिशा में उठाया गया पहला कदम है जिसमे आज ये आश्वस्त हुआ गया कि बहुप्रतीक्षित दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 का आयोजन होना तय है।

