Dhanbad News: फुटबॉल ग्राउंड में हुई फायरिंग में तीन घायल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

जानलेवा हमले में अरुण, विषुण और पुष्पक गंभीर रूप से घायल

Dhanbad News: फुटबॉल ग्राउंड में हुई फायरिंग में तीन घायल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

धनबाद धनसार थाना क्षेत्र के बारमसिया फुटबॉल ग्राउंड में गुरुवार को 15 से अधिक असामाजिक तत्वों ने तीन युवकों पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग कर दी। इस घटना में अरुण कुमार, विषुण शर्मा और पुष्पक मिश्रा घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए SNMMCH में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अनिल यादव, सुनील यादव, विकास लाला और ब्रजेश ठाकुर समेत 9 नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास (धारा 307) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

धनबाद: धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत बारमसिया फुटबॉल ग्राउंड में कुछ असामाजिक तत्वों ने तीन युवकों पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग कर दी। जिसमें अरुण कुमार, विषुण शर्मा एवं पुष्पक मिश्रा घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों की संख्या 15 से अधिक थी। घटना में नामजद आरोपियों में अनिल यादव, सुनील यादव, विजय यादव, सुधीर यादव (सभी पिता – हरिनंदन यादव), प्रमोद पासवान, अभिषेक उर्फ मंझी, विकास लाला (माता – किरण वर्मा), कुंदन कुमार (पिता – गया राम सिंह) तथा ब्रजेश ठाकुर (पिता – राजकुमार ठाकुर) शामिल बताए जा रहे हैं, जबकि 10–12 अन्य लोग अज्ञात हैं।

घटना में घायल हुए लोगों को तत्काल इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सूचना मिलते ही धनसार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास (धारा 307),  एवं आर्म्स एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है । घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Opinion: नीतीश मतलब-सुशासन की शैली Opinion: नीतीश मतलब-सुशासन की शैली
Palamu News: शराब के नशे में विवाद के बाद युवक की नृशंस हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Palamu News: नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद राज रानी ने विजय जुलूस निकालकर दी होली की शुभकामनाएं 
Dhanbad News: फुटबॉल ग्राउंड में हुई फायरिंग में तीन घायल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
koderma news: सड़क दुर्घटना और मारपीट में कई लोग घायल 
Dhanbad News: गाने पर डांस को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई घायल
Dhanbad News: पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, बमबाजी से फैली दहशत
नई भूमिका में दिख सकते हैं हरिवंश, मोदी दे सकते हैं कोई जिम्मेदारी: सुनील सिंह
Hazaribagh News: रक्तदान से किसी को जीवनदान मिलता है, हेलमेट देकर हम रक्तदाताओं को सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक करना चाहते हैं: करण जायसवाल
Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक
Hazaribagh news: कई वर्षों की परंपरा ओरिया में वाद्ययंत्रों के साथ जीवंत  
Hazaribagh News: आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन