Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक

गोदामों में खाद्यान्न सुरक्षा हेतु रसायनों के छिड़काव के निर्देश

Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक
(उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह)

हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने जिला आपूर्ति विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को राशन कार्ड से अयोग्य लाभुकों को हटाने और योग्य लोगों को जोड़ने में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने ई-केवाईसी में हो रही देरी पर नाराजगी जताई और एनआईसी के साथ समन्वय कर 4 दिनों में सुधार का अल्टीमेटम दिया। साथ ही, 15 मार्च तक चना दाल और 10 मार्च तक केरोसिन वितरण की रिपोर्ट मांगी गई है।

हजारीबाग: उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्तरीय आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने राशन कार्ड की रिक्तियों की स्थिति की समीक्षा करते हुए अयोग्य लाभुकों के नाम हटाने तथा योग्य लाभुकों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही लाभुकों के ई-केवाईसी की प्रक्रिया में गति लाने के लिए एनआईसी के साथ समन्वय स्थापित कर चार दिनों के भीतर सुधार लाने को कहा।

चीनी वितरण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान डाड़ी प्रखंड में कम वितरण पर उपायुक्त ने नाराजगी जताते हुए संबंधित पदाधिकारियों को वितरण कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त चना दाल वितरण को 15 मार्च तक पूर्ण कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने तथा केरोसिन तेल वितरण का प्रतिवेदन 10 मार्च तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। नमक वितरण कार्य को भी गंभीरता के साथ पूर्ण करने पर जोर दिया गया।

उपायुक्त ने सभी प्रखंडों से चावल वितरण की तिथियों तथा गोदामों में उपलब्ध खाद्यान्नों की अद्यतन रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया। धान अधिप्राप्ति की समीक्षा करते हुए उन्होंने अब तक किसानों को किए गए भुगतान की जानकारी प्राप्त की तथा विभाग द्वारा धान अधिप्राप्ति से संबंधित संदेश सभी पंजीकृत किसानों को अनिवार्य रूप से भेजने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में योग्य लाभुकों का नाम राशन कार्ड से न हटे, यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही गोदामों में भंडारित खाद्यान्नों के सुरक्षित रख-रखाव के लिए सीसीटीवी, अग्निशमन यंत्र तथा रसायनों के छिड़काव जैसी व्यवस्थाओं को अद्यतन रखने का निर्देश दिया। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी मुरली यादव एवं सभी प्रखंडों को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी व अन्य मौजूद थे।

यह भी पढ़ें गोमिया में बैंक से निकली महिला से 1.10 लाख की छिनतई, बदमाश फरार

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Palamu News: शराब के नशे में विवाद के बाद युवक की नृशंस हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार Palamu News: शराब के नशे में विवाद के बाद युवक की नृशंस हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Palamu News: नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद राज रानी ने विजय जुलूस निकालकर दी होली की शुभकामनाएं 
Dhanbad News: फुटबॉल ग्राउंड में हुई फायरिंग में तीन घायल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
koderma news: सड़क दुर्घटना और मारपीट में कई लोग घायल 
Dhanbad News: गाने पर डांस को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई घायल
Dhanbad News: पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, बमबाजी से फैली दहशत
नई भूमिका में दिख सकते हैं हरिवंश, मोदी दे सकते हैं कोई जिम्मेदारी: सुनील सिंह
Hazaribagh News: रक्तदान से किसी को जीवनदान मिलता है, हेलमेट देकर हम रक्तदाताओं को सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक करना चाहते हैं: करण जायसवाल
Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक
Hazaribagh news: कई वर्षों की परंपरा ओरिया में वाद्ययंत्रों के साथ जीवंत  
Hazaribagh News: आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन
महिलाओं का स्वावलंबन ही सशक्त समाज की आधारशिला: पूनम शर्मा