गोमिया में बैंक से निकली महिला से 1.10 लाख की छिनतई, बदमाश फरार
गिरने से महिला के सिर और शरीर में आई गंभीर चोट
गोमिया में एसबीआई बैंक शाखा से 1 लाख 10 हजार रुपये निकालकर लौट रही महिला फोगनी देवी से बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने झोला छीन लिया। इस दौरान महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
गोमिया : गोमिया के एसबीआई बैंक शाखा से एक लाख 10 हजार रुपए निकालने के बाद महिला फोगनी देवी से छिनतई की घटना हुई है। महिला अपने बेटी के साथ बैंक से रुपए निकालकर लाल झोले में रखकर बाहर निकली थी और घर लौटने के लिए सवारी गाड़ी का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान दो अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर आए और महिला के हाथ से झोला छीनकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी

- पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
- फुटेज के आधार पर दो से तीन संदिग्ध चिन्हित किए गए हैं।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
