Pakur News : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सरकार का पक्ष रखा

स्टीफन मरांडी ने सरकार पर साधा निशाना

Pakur News : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सरकार का पक्ष रखा

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सहियाओं के मानदेय को लेकर तीखी बहस हुई। विधायक स्टीफन मरांडी और निर्मल महतो ने मानदेय बढ़ाने की मांग की, जिस पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने 8 मार्च को सहियाओं को 24,000 रुपये की एकमुश्त राशि देने की घोषणा की।

पाकुड़ : बजट सत्र के तीसरे दिन झारखंड विधानसभा में सहियाओं के मानदेय को लेकर जोरदार बहस हुई। विधायक स्टीफन मरांडी ने सीधे सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मईयां सम्मान योजना में 2,500 रुपए मिलते हैं, जबकि स्वास्थ्य सहियाओं को सिर्फ 2,000 रुपए मिलते हैं। उनका कहना था कि यह सही नहीं है और सहियाओं को मईयां सम्मान योजना से ज्यादा मानदेय दिया जाना चाहिए।

दरअसल, यह मुद्दा सबसे पहले निर्मल महतो ने उठाया। उन्होंने कहा कि सहिया अक्सर विधानसभा के बाहर धरने पर बैठी रहती हैं और कोरोना काल में इन लोगों ने काफी मेहनत की है। उनके मुताबिक, सहियाओं का मानदेय बढ़ाकर 10,000 रुपए किया जाना चाहिए।

सरकार ने की एकमुश्त राशि देने की घोषणा

इस पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जवाब देते हुए कहा कि झारखंड में कुल 39,964 सहिया हैं और सरकार उनके प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। मंत्री ने बताया कि कोरोना काल में सहियाओं ने असाधारण काम किया और इसी दौरान एक सहिया रेनी देवी की मौत भी हो गई थी। उन्होंने कहा कि फिलहाल एक सहिया की मासिक इनकम लगभग 12,000 रुपए है। वहीं, आठ मार्च को 42000 सहियाओं को एकमुश्त 24,000 रुपए दिए जाएंगे।

Edited By: Susmita Rani

Latest News

मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल
बंद दुकान, तेज बदबू और अंदर युवती की लाश; 8 साल का साथी फरार, और जानिए पूरा मामला
10 Year Old Aadhaar Update: 14 जून के बाद देना होगा शुल्क, पुराना आधार अभी फ्री में कर लें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विश्व कला दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Sahebganj News: डिज़्नीलैंड मेले में जलपरी शो बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ी भीड़
कोयला माफिया पर ED का शिकंजा, 159 करोड़ की संपत्ति कुर्क, हवाला और फर्जी कंपनियों का बड़ा खुलासा
Bokaro News: अम्बेडकर जयंती पर  बीएसएल की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन
Koderma News: रात में मां के पास सोया था बच्चा, सुबह कुएं में मिला शव… आखिर क्या हुआ?
बोकारो: Viral Audio ने बढ़ाई मुश्किलें, महिला थाना प्रभारी पर गिरी गाज, सोशल मीडिया पर हो रहा था ऑडियो वायरल, पुलिस लाइन अटैच
Koderma News: रोटरी क्लब का आयोजन: दुल्हन और सिलाई प्रतियोगिता में दिखा हुनर
Pakur News: पुलिस को मिली 18 नई अपाची बाइक, सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी
केक के बाद कमजोरी, पिज्जा के बाद बेहोशी: बर्थडे पार्टी में छात्रा से दरिंदगी, आपबीती सुनाते कांप उठी
Advertisement