Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विश्व कला दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

छात्रों ने वॉटर कलर, पेस्टल और क्रेयॉन का किया उपयोग

Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विश्व कला दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

कोडरमा के झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विश्व कला दिवस के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना और कला के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कोडरमा: झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विश्व कला दिवस  के उपलक्ष्य में एक भव्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर छिपी रचनात्मकता को निखारना, कलात्मक अभिव्यक्ति को मंच प्रदान करना और कला के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

प्रतियोगिता को दो वर्गों में विभाजित किया गया था। प्रथम वर्ग (कक्षा तीसरी से छठी) और द्वितीय वर्ग (कक्षा सातवीं से ग्यारहवीं)। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पना के रंगों को कैनवास पर उतारने के लिए वॉटर कलर, पेस्टल, क्रेयॉन और पेंसिल शेडिंग जैसे विभिन्न माध्यमों का बेहतरीन उपयोग किया।

बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक संदेश और उनके सपनों की दुनिया की झलक स्पष्ट दिखाई दे रही थी, जिससे पूरा विद्यालय परिसर जीवंत हो उठा। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, मौलिकता और स्वच्छता के आधार पर विजेताओं का चयन किया।

कक्षा तृतीय से छठी वर्ग समूह में सर्विका ठाकुर ने प्रथम, हिबा रहमान द्वितीय तथा सनाया मोदी और कनक कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  कक्षा सातवी से ग्यारहवीं वर्ग समूह से सौम्या भदानी ने प्रथम, मोहम्मद अर्हम ने द्वितीय तथा शिवम सलूजा और सादिया परवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Read More.. Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य गुरुचरण वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की कला एक ऐसा सशक्त माध्यम है जिससे बच्चे उन भावनाओं और विचारों को व्यक्त कर पाते हैं। जिन्हें शब्दों में पिरोना कठिन होता है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य हर बच्चे की सोच और उसकी कल्पनाशीलता को एक स्वतंत्र आकाश प्रदान करना है।

Read More.. Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश

विद्यालय की निदेशिका  संगीता शर्मा ने भी बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका चित्रकला शिक्षक कुमार सागरेंद्र ने निभाई।

Read More.. Koderma News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

सभी विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय की आगामी प्रार्थना सभा में प्रमाण पत्र देकर औपचारिक रूप से सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई दी है।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल
बंद दुकान, तेज बदबू और अंदर युवती की लाश; 8 साल का साथी फरार, और जानिए पूरा मामला
10 Year Old Aadhaar Update: 14 जून के बाद देना होगा शुल्क, पुराना आधार अभी फ्री में कर लें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विश्व कला दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Sahebganj News: डिज़्नीलैंड मेले में जलपरी शो बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ी भीड़
कोयला माफिया पर ED का शिकंजा, 159 करोड़ की संपत्ति कुर्क, हवाला और फर्जी कंपनियों का बड़ा खुलासा
Bokaro News: अम्बेडकर जयंती पर  बीएसएल की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन
Koderma News: रात में मां के पास सोया था बच्चा, सुबह कुएं में मिला शव… आखिर क्या हुआ?
बोकारो: Viral Audio ने बढ़ाई मुश्किलें, महिला थाना प्रभारी पर गिरी गाज, सोशल मीडिया पर हो रहा था ऑडियो वायरल, पुलिस लाइन अटैच
Koderma News: रोटरी क्लब का आयोजन: दुल्हन और सिलाई प्रतियोगिता में दिखा हुनर
Pakur News: पुलिस को मिली 18 नई अपाची बाइक, सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी
केक के बाद कमजोरी, पिज्जा के बाद बेहोशी: बर्थडे पार्टी में छात्रा से दरिंदगी, आपबीती सुनाते कांप उठी
Advertisement