Koderma News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

 डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती मनाकर,उनके मार्ग पर चलने का बच्चों ने लिया संकल्प

Koderma News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
डॉ. अंबेडकर की फोटो पर पुष्प अर्पित करते छात्र और शिक्षक

कोडरमा के फुलवरिया विद्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई, छात्रों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कोडरमा:  कोडरमा जिला के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत फुलवरिया में संचालित सत्यम शिवम सुंदरम उच्च विद्यालय फुलवरिया के प्रांगण में बड़े धूमधाम से डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती मनाया गया। पूरे विद्यालय परिवार के साथ-साथ अभिभावक सबसे पहले उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किये।

14 अप्रैल का दिन हमें उस महान व्यक्तित्व की याद दिलाता है,जिन्होंने अपने संघर्ष,ज्ञान और दृढ़ संकल्प से भारत को एक नई दिशा दी। डॉ भीमराव अंबेडकर जी ने न केवल हमारे देश का संविधान निर्माण किया, बल्कि समाज में समानता, न्याय और अधिकारों की अलख भी जगाई।उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि शिक्षा, एकता और संघर्ष के बल पर किसी भी अन्याय को हराया जा सकता है। उन्होंने हर वर्ग, हर समाज और हर व्यक्ति को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।

आज हम सभी का कर्तव्य है कि हम उनके बताए मार्ग पर चलें,भेदभाव और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं और एक मजबूत, समान और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।आइए,इस पावन अवसर पर हम संकल्प लें कि हम बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाकर एक ऐसे समाज का निर्माण करेंगे, जहां हर व्यक्ति को समान अधिकार और सम्मान मिले।

जय भीम जय संविधान मौके पर विद्यालय के निदेशक सुखदेव हजाम, वरिष्ठ शिक्षक आशीष मिस्त्री, प्राचार्य रामकृष्ण मेहता, शिक्षक प्रदीप कुमार मेहता, अरुण कुमार, शिक्षिका ममता कुमारी अभिभावक ललिता देवी,प्रमिला देवी, आरती देवी, मनीता देवी, ललिता देवी, अंजनी देवी, कंचन देवी, मीना देवी, उमेश यादव, कैलाश विश्वकर्मा सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे ।।

Read More.. Koderma News: विश्व शांति के लिए एक साथ गूंजेंगे 108 देश: नवकार महामंत्र का महा-जाप

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद 'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद
Koderma News: कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, “शिक्षित बनो, संगठित रहो” का संदेश
Palamu News: अंबेडकर जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, “जय भीम” से गूंजा शहर
Sahebganj News: साक्षरता चौक में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का छठा दिन, महामंडलेश्वर ने दिया सनातन धर्म का संदेश
Koderma News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
Advertisement