Dhanbad News: अपार्टमेंट की 5वीं मंजिल से गिरे 16 वर्षीय ऋषव की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

सिद्धार्थ सिंह पर शक की सुई: मृतक ऋषव के पिता ने पड़ोसी पर लगाया गंभीर आरोप

Dhanbad News: अपार्टमेंट की 5वीं मंजिल से गिरे 16 वर्षीय ऋषव की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
(फोटो)

धनबाद के लुबी सर्कुलर रोड स्थित विद्यासागर अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से गिरे 16 वर्षीय ऋषव निशांत की सोमवार को मौत हो गई। रांची ले जाने के दौरान बोकारो के पास उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता प्रोफेसर कामता प्रसाद ने पड़ोसी सिद्धार्थ सिंह पर धक्का देने का आरोप लगाते हुए इसे हत्या की साजिश बताया है। धनबाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए मामले की सच्चाई का पता लगाने में जुटी है।

धनबाद: थाना क्षेत्र के लुबी सर्कुलर रोड स्थित विद्यासागर अपार्टमेंट में शनिवार को हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल 16 वर्षीय किशोर ऋषव निशांत की सोमवार सुबह छह बजे मौत हो गई। युवक पांचवें तल्ले के अपार्टमेंट की छत से नीचे गिरा था। घटना के बाद उसे तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया था, जहां से बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालत गंभीर होने पर आज सुबह उसे रांची रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही बोकारो के जेना मोड़ के पास उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि ऋषव के शरीर पर कई गंभीर चोटें थीं।

वहीं, मृतक के पिता प्रोफेसर कामता प्रसाद ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि सुबह कॉलेज जाते समय उन्होंने अपार्टमेंट निवासी कुबेर सिंह के बेटे को जाते हुए देखा था। कॉलेज पहुंचने के बाद उन्हें फोन आया कि उनका बेटा छत से गिर गया है। प्रोफेसर कामता प्रसाद का कहना है कि इलाज के दौरान डॉक्टर ने उनके बेटे से पूछा कि वह कैसे गिरा, तो ऋषव ने धीमी आवाज में कहा किसी ने मुझे उसे धक्का मारा है, लेकिन नाम नहीं बताया। पिता ने शक जताया है कि अपार्टमेंट के तीसरे तल्ले में रहने वाला सिद्धार्थ सिंह इस घटना में शामिल हो सकता है। उनके अनुसार, सिद्धार्थ से पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। परिजनों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इधर धनबाद थाना प्रभारी मनोज पांडे ने बताया कि बच्चे की मौत के बाद फर्द बयान लिया जा रहा है। पुलिस ने अपार्टमेंट के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालना शुरू कर दिया है। पूरे मामले की जांच जारी है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dhanbad News: पुलिस सभागार में तीन दिवसीय साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आगाज
Hazaribagh News: रामनवमी को शांतिपूर्वा संपन्न कराने में नए थाना प्रभारी की रही सराहनीय भूमिका 
Dhanbad News: अपार्टमेंट की 5वीं मंजिल से गिरे 16 वर्षीय ऋषव की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल हुआ घोषित सत प्रतिशत रिजल्ट 
Lohardaga News: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Dhanbad News: बसपा की जोन-3 स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती पर मंथन
Deoghar News: IDSP-IHIP प्रशिक्षण आयोजित, संचारी रोगों की रोकथाम पर दिया गया जोर
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा एवं श्रमिक कल्याण योजनाओं की प्रगति पर उपायुक्त ने की व्यापक समीक्षा
Deoghar News: साइबर अपराध पर बड़ा प्रहार: चार शातिर ठग गिरफ्तार, कस्टमर केयर बन करते थे ठगी
Sahebganj News: पतना मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का सफल समापन
Sahebganj News: नाला जाम के कारण बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, सरकार ने कार्यपालक अभियंता को सौंपा ज्ञापन