Lohardaga News: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
18 वर्षीय अनुराग की मौत, प्रीतम उरांव को गंभीर हालत में रिम्स रेफर
लोहरदगा के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगना पुल के पास ट्रैक्टर पलटने से एक 18 वर्षीय युवक अनुराग उरांव की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक प्रीतम उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नीरज झा ने जेसीबी की मदद से दबे हुए युवकों को निकलवाया और अस्पताल भेजा। घायल प्रीतम को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।
लोहरदगा: सेन्हा थाना क्षेत्र के जोगना पुल के समीप टैक्टर पलटने से दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद ग्रामीणों और पुलिस ने आनन फानन में दोनों को इलाज के लिये अस्पताल भेजा, जहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने एक युवक को किया मृत घोषित कर दिया। वही दूसरे युवक को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। बताया जाता है कि महिंद्रा ट्रैक्टर संख्या (जे एच 01 सी एच 9818) के पलटने से ट्रैक्टर में गदरू उरांव के 18 वर्षीय पुत्र अनुराग उरांव एवं कल्हेपाट डीपा टोली निवासी राधे श्याम उरांव के 20 वर्षीय पुत्र प्रीतम उरांव सवार थे। घटना में अनुराग उरांव की मृत्यु हो गई और प्रतिमा उरांव गम्भीर रूप से घायल हो गया।

