Deoghar News: IDSP-IHIP प्रशिक्षण आयोजित, संचारी रोगों की रोकथाम पर दिया गया जोर

डॉ. मनीष शेखर ने संचारी रोगों के कारणों और उनके बचाव के उपायों पर दी जानकारी

Deoghar News: IDSP-IHIP प्रशिक्षण आयोजित, संचारी रोगों की रोकथाम पर दिया गया जोर
(फोटो)

देवघर के नए सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. रमेश कुमार के नेतृत्व में IDSP-IHIP प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. मनीष शेखर ने फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को संचारी रोगों की रोकथाम, अर्ली वार्निंग सिग्नल और आउटब्रेक इन्वेस्टिगेशन की जानकारी दी। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को डिजिटल पोर्टल पर रिपोर्टिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया ताकि जिले में बीमारियों का समय पर नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

देवघर: नए सदर अस्पताल के सभागार में सिविल सर्जन डॉ. रमेश कुमार के निर्देशन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, देवघर अंतर्गत IDSP-IHIP प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. मनीष शेखर ने प्रतिभागियों को भोजन, पानी, श्वास एवं विभिन्न वाहकों के माध्यम से फैलने वाले संचारी रोगों के कारणों एवं उनकी रोकथाम के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही Early Warning Signals और Outbreak Investigation जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी प्रकाश डाला गया। 

कार्यक्रम के दौरान IDSP-IHIP पोर्टल पर रिपोर्टिंग की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, जिससे स्वास्थ्य कर्मियों को समय पर रोगों की सूचना देने में सहूलियत हो सके। इस प्रशिक्षण में देवघर जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से आए फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन (LT), मल्टी पर्पस वर्कर (MPW) एवं एमटीएस कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य संचारी रोगों की समय पर पहचान और प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना रहा।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dhanbad News: पुलिस सभागार में तीन दिवसीय साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आगाज
Hazaribagh News: रामनवमी को शांतिपूर्वा संपन्न कराने में नए थाना प्रभारी की रही सराहनीय भूमिका 
Dhanbad News: अपार्टमेंट की 5वीं मंजिल से गिरे 16 वर्षीय ऋषव की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल हुआ घोषित सत प्रतिशत रिजल्ट 
Lohardaga News: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Dhanbad News: बसपा की जोन-3 स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती पर मंथन
Deoghar News: IDSP-IHIP प्रशिक्षण आयोजित, संचारी रोगों की रोकथाम पर दिया गया जोर
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा एवं श्रमिक कल्याण योजनाओं की प्रगति पर उपायुक्त ने की व्यापक समीक्षा
Deoghar News: साइबर अपराध पर बड़ा प्रहार: चार शातिर ठग गिरफ्तार, कस्टमर केयर बन करते थे ठगी
Sahebganj News: पतना मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का सफल समापन
Sahebganj News: नाला जाम के कारण बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, सरकार ने कार्यपालक अभियंता को सौंपा ज्ञापन