Dhanbad News: दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में तीन गंभीर

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

Dhanbad News: दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में तीन गंभीर
(फोटो)

बाघमारा: तेतुलमारी थाना क्षेत्र के पाण्डेयडीह मोड़ के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पाण्डेयडीह मोड़ पर एक बाइक चालक गाड़ी मोड़ रहा था, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों की पहचान अरबिंद कुमार रवानी, जयप्रकाश आजाद और बिनय सिंह के रूप में हुई है। बिनय सिंह तेतुलमारी के सुभाष चौक निवासी बताए जाते हैं।

सूचना मिलते ही तेतुलमारी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए भेजा। गंभीर रूप से घायल जयप्रकाश आजाद को टोटो के माध्यम से झरिया रेफर किया गया।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीण सड़कों की बदहाली पर विधायक रोशन लाल चौधरी सख्त, मंत्री को सौंपा मांग पत्र Hazaribagh News: ग्रामीण सड़कों की बदहाली पर विधायक रोशन लाल चौधरी सख्त, मंत्री को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने बालू लोड कर ढूलाई कर रहे दो ट्रेक्टर को किया जब्त
Pakur News: आयुष जांच शिविर में 202 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
Palamu News: जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जल आकलन रिपोर्ट की डीसी ने की समीक्षा बैठक
Palamu News: पत्नी ने जहर देकर और गला घोंटकर की पति की हत्या
Giridih News: शोभा देवी ने ली सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष की शपथ 
Dhanbad News: नगर निगम के बजट पर विधानसभा में घमासान, राज सिन्हा ने सरकार को घेरा
Dhanbad News: अशोक कुमार बने रेल मंडल के खेल अधिकारी, खिलाड़ियों ने किया स्वागत
Dhanbad News: दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में तीन गंभीर
Dhanbad News: मॉन्टफोर्ट एकेडमी में मेधावी छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत
26वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल: रोमांचक मुकाबले में चंडीगढ़ के खिलाफ जीत के हीरो बने झारखंड के खिलाड़ी
Dumka News: बी०एल०ओ० सुपरवाइजर तथा बी०एल०ओ० को विशेष गहन पुनरीक्षण के पूर्व दिया गया प्रशिक्षण