Dumka News: जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने बालू लोड कर ढूलाई कर रहे दो ट्रेक्टर को किया जब्त

जब्त वाहनों में से एक का नंबर JH 16 J 8270, दूसरा बिना नंबर का

Dumka News: जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने बालू लोड कर ढूलाई कर रहे दो ट्रेक्टर को किया जब्त
(फोटो)

दुमका के गोपीकांदर थाना क्षेत्र में जिला खनन टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे दो महिंद्रा ट्रैक्टरों को जब्त किया है। ये वाहन धुनधापहाड़ी गांव स्थित बसलोई नदी से बालू का अवैध उठाव कर रहे थे। टास्क फोर्स को देखते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार, जब्त ट्रैक्टर झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू के प्रतिनिधि रंजन साह के बताए जा रहे हैं। जिला माइनिंग इंस्पेक्टर और गोपीकांदर थाना प्रभारी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप है।

गोपीकांदर: थाना क्षेत्र में अवैध रूप से बढ़ते जा रहे बालू माफिया पर शिकंजा कसते हुए जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने मंगलवार को अवैध रूप से बालू लोड कर ढूलाई कर रहे दो ट्रेक्टर को पकड़ कर जब्त कर लिया गया है। जब्त दोनों ट्रेक्टर को गोपीकांदर थाना में रखा गया है। ये दोनों ट्रेक्टर गोपीकांदर थाना क्षेत्र के धुनधापहाड़ी गांव के बसलोई नदी घाट से बालू लाद कर बाहर ले जा रहे थे इसी बीच  मौके पर जिला खनन टेकफोर्स की टीम पहुंची। टीम को देखकर दोनों ट्रेक्टर का चालक ट्रेक्टर वहीं  छोड़ कर फरार हो गए।टास्क फोर्स की टीम ने दोनों ट्रेक्टर को जब्त कर गोपीकांदर थाना ले आया गया है। दोनो ट्रेक्टर लाल रंग का महिंद्रा 475 है जिसमें एक ट्रेक्टर नंबर जे एच 16 जे 8270 तथा दूसरा बिना नंबर का है।

गुप्त सूचना के आधार पर जानकारी मिला है कि दोनों ट्रेक्टर झामुमो पार्टी विधायक हेमलाल मुर्मू के विधायक प्रतिनिधि रंजन साह का बताया जा रहा है। बालू लदा ट्रैक्टर को जब्त करने से बालू माफियाओं के बीच में हड़कंप पैदा हो गई। जिला खनन टास्क फोर्स टीम में जिला माइनिंग इंस्पेक्टर गौरव सिंह, मनजीत दुबे, अंचल निरीक्षक विक्रम विक्रांत, थाना प्रभारी गोपीकांदर सुमित कुमार भगत, रेंजर कठिकुंड एलआर रवि, वनपाल प्रभारी साकेत काश्यप, सुब्रेन हांसदा सहित पुलिस जवान शामिल थे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने विधानसभा में उठाया गम्हारडीह कांड, उच्च स्तरीय जांच की मांग जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने विधानसभा में उठाया गम्हारडीह कांड, उच्च स्तरीय जांच की मांग
Hazaribagh News: ग्रामीण सड़कों की बदहाली पर विधायक रोशन लाल चौधरी सख्त, मंत्री को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने बालू लोड कर ढूलाई कर रहे दो ट्रेक्टर को किया जब्त
Pakur News: आयुष जांच शिविर में 202 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
Palamu News: जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जल आकलन रिपोर्ट की डीसी ने की समीक्षा बैठक
Palamu News: पत्नी ने जहर देकर और गला घोंटकर की पति की हत्या
Giridih News: शोभा देवी ने ली सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष की शपथ 
Dhanbad News: नगर निगम के बजट पर विधानसभा में घमासान, राज सिन्हा ने सरकार को घेरा
Dhanbad News: अशोक कुमार बने रेल मंडल के खेल अधिकारी, खिलाड़ियों ने किया स्वागत
Dhanbad News: दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में तीन गंभीर
Dhanbad News: मॉन्टफोर्ट एकेडमी में मेधावी छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत
26वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल: रोमांचक मुकाबले में चंडीगढ़ के खिलाफ जीत के हीरो बने झारखंड के खिलाड़ी