Palamu News: पत्नी ने जहर देकर और गला घोंटकर की पति की हत्या
जांच में हुआ खुलासा, प्रेम प्रसंग का था मामला
नवाजयपुर थाना क्षेत्र के कतरी गांव में 15 मार्च को एक महिला ने अपने पति पंकज कुमार यादव (24 वर्ष) की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी पत्नी पिंकी कुमारी ने पहले पति के खाने में सल्फास मिलाया और फिर गला घोंटकर उसकी जान ले ली। पुलिस जांच में पता चला कि पिंकी अपने पति को पसंद नहीं करती थी और मायके में चल रहे प्रेम प्रसंग के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर पिंकी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
नवाजयपुर: कतरी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक पत्नी ने अपने ही पति की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी महिला ने पहले पति के खाने में जहर (सल्फास) मिलाया और बाद में ओढ़नी से गला घोंटकर उसकी जान ले ली। मृतक की पहचान 24 वर्षीय पंकज कुमार यादव के रूप में हुई है। घटना 15 मार्च की दोपहर करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद जब दरवाजा खुला, तो अंदर पंकज का शव पड़ा मिला और उसकी 22 वर्षीय पत्नी पिंकी कुमारी वहीं मौजूद थी।

बताया जा रहा है कि पिंकी कुमारी का मायके में ही किसी युवक के साथ संबंध था और वह शादी के बाद भी अधिकांश समय अपने मायके में ही रहती थी। हाल ही में उनके एक वर्षीय पुत्र के जन्मदिन के दौरान मायके में पंकज के साथ मारपीट की घटना भी हुई थी। इस संबंध में मृतक के पिता सत्येंद्र यादव के आवेदन पर नवाजयपुर थाना में कांड दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला पिंकी कुमारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
