Dumka News: बी०एल०ओ० सुपरवाइजर तथा बी०एल०ओ० को विशेष गहन पुनरीक्षण के पूर्व दिया गया प्रशिक्षण
प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी और निर्वाचन कर्मियों की सक्रिय भागीदारी
रानीश्वर प्रखण्ड कार्यालय में बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बीएलओ और सुपरवाइजरों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से पूर्व सभी तकनीकी कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत बीएलओ प्रत्येक घर जाकर स्टीकर चिपकाएंगे और परिवार के मुखिया सहित व्यस्क मतदाताओं की जानकारी जुटाएंगे। कार्यक्रम के दौरान ११ नवनियुक्त बीएलओ व सुपरवाइजरों को नियुक्ति पत्र दिए गए और कार्य में पारदर्शिता हेतु बीएलओ किट का वितरण किया गया।
रानीश्वर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, दुमका के निदेशानुसार को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, रानीश्वर राजेश कुमार सिन्हा के उपस्थिति में प्रखण्ड अन्तर्गत बी०एल०ओ० सुपरवाइजर तथा बी०एल०ओ० को विशेष गहन पुनरीक्षण के पूर्व प्रशिक्षण दिया गया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी द्वारा इस कार्यक्रम में यह जानकारी दिया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण प्रारंभ होने के पूर्व की सभी गतिविधियों को सही तरीके से कर लेना है ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण प्रारंभ के समय किसी प्रकार का संशय की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके लिए सभी बी०एल०ओ० को प्रत्येक मतदाता के घर जा-जाकर स्टीकर चिपकाने का कार्य किया जा रहा है।

