Bokaro News: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
शिविर में 71 महिलाओं की स्वास्थ्य जाँच और मुफ्त दवा वितरण
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में बोकारो इस्पात संयंत्र के सीएसआर (CSR) विभाग द्वारा भवानीपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक विशेष महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) और पिरामल स्वास्थ्य के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने 71 स्थानीय महिलाओं की निशुल्क स्वास्थ्य जाँच की और उन्हें दवाइयां वितरित कीं। इस मानवीय पहल के माध्यम से बीएसएल ने ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के स्वास्थ्य संवर्धन और सामुदायिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर दोहराया है।
बोकारो: निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में परिधीय क्षेत्र भवानीपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक विशेष महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उनके घर के समीप उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।

इस मानवीय पहल को सफल बनाने में निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) विभाग के सहायक प्रबंधक प्रवीण कुमार, संजीव कुमार, संतोष कुमार तथा पिरामल स्वास्थ्य-चलंत चिकित्सालय की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।स्थानीय ग्रामीणों ने बीएसएल की इस पहल की सराहना की और इसे महिलाओं के स्वास्थ्य संवर्धन की दिशा में एक प्रभावी कदम बताया। भवानीपुर में आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर बोकारो इस्पात संयंत्र की अपने परिधीय क्षेत्रों के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी और सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ऐसी पहलों के माध्यम से बीएसएल न केवल ग्रामीण महिलाओं के स्वास्थ्य स्तर में सुधार कर रहा है, बल्कि निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के माध्यम से एक स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में भी निरंतर अग्रसर है।
