Dumka News: उपायुक्त ने हिज़ला स्थित मूक-बधिर विद्यालय का किया निरीक्षण
बिजली, पानी और स्वच्छता की नियमित निगरानी करने का सख्त आदेश
दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने हिजला स्थित मूक-बधिर विद्यालय का सघन निरीक्षण कर वहां उपलब्ध शैक्षणिक और आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पंखे खराब पाए जाने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तुरंत मरम्मत के निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि मूक-बधिर बच्चों को अनुकूल वातावरण देना प्रशासन की प्राथमिकता है और बिजली, पेयजल तथा स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
दुमका: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने हिज़ला स्थित मूक-बधिर विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया तथा विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने विद्यालय परिसर, कक्षाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मियों से बातचीत कर बच्चों की पढ़ाई, प्रशिक्षण व्यवस्था तथा दैनिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पंखा खराब पाया गया। इस पर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को अविलंब पंखे की मरम्मत कराने का निर्देश दिया, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

