Koderma News: श्री श्री 1008 नवदिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य शोभायात्रा व ध्वजारोपण

कलश यात्रा और नगर भ्रमण: भक्ति और आस्था के रंग में रंगा टेहरो पंचायत

Koderma News: श्री श्री 1008 नवदिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य शोभायात्रा व ध्वजारोपण
(फोटो)

कोडरमा जिले के सतगावां प्रखंड अंतर्गत कलीडीह हलकुशा गांव में 19 मार्च से आयोजित होने वाले नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। दुर्गा माता मंदिर प्रांगण से शुरू हुई इस यात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विधि-विधान से ध्वजारोपण किया गया। इस महायज्ञ के दौरान 25 मार्च को माँ पराम्बा की प्राण प्रतिष्ठा होगी और नैमिषारण्य की कथा प्रवाचिका कनक पाण्डेय द्वारा संगीतमय रामकथा का वाचन किया जाएगा। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से पुण्य लाभ उठाने की अपील की है।

सतगावां: प्रखंड के टेहरो पंचायत अंतर्गत कलीडीह हलकुशा गांव में 19 मार्च से आयोजित होने जा रहे श्री श्री 1008 नवदिवसीय शतचंडी यज्ञ सह माँ पराम्बा जगत जननी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर मंगलवार को भव्य शोभायात्रा सह ध्वजारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत दुर्गा माता मंदिर प्रांगण में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और ध्वजारोपण से हुई। इसके बाद गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में ढोल-नगाड़े, डीजे और माता रानी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालु “जय माता दी” और “हर-हर महादेव” के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।

शोभायात्रा दुर्गा माता मंदिर प्रांगण से निकलकर कलीडीह चौक, मटूकडीह, कलीडीह पेट्रोल पंप, पचमोह, मिडिल स्कूल टेहरो होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण पहुंची। नगर भ्रमण के बाद विधिवत ध्वजारोपण किया गया तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कई महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं, वहीं युवाओं ने धार्मिक ध्वज के साथ शोभायात्रा में भागीदारी निभाई।

आयोजन समिति के अनुसार 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक कलीडीह हलकुशा में नवदिवसीय शतचंडी महायज्ञ, दुर्गा सप्तशती पाठ, हवन, नगर भ्रमण, भक्ति जागरण, संगीतमय रामकथा और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 19 मार्च को कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा, जबकि 25 मार्च को माँ पराम्बा जगत जननी का आवाहन (बेलभरनी) एवं प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। वहीं अंतिम दिन पूर्णाहुति यज्ञ, भंडारा और संतों की विदाई के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस महायज्ञ में नैमिषारण्य की कथा प्रवाचिका पूज्या कनक पाण्डेय जी द्वारा संगीतमय रामकथा का वाचन किया जाएगा, जबकि यज्ञाचार्य के रूप में पं. लखन पाण्डेय (वाराणसी) वैदिक विधि से यज्ञ का संचालन करेंगे।

मंदिर निर्माण में मुख्य संरक्षक के रूप में बालेश्वर प्रसाद यादव, धर्मनारायण प्रसाद यादव, बजनन्दन प्रसाद यादव (हाकिम जी), प्रदीप प्रसाद एवं दीपेश अग्रवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आयोजन समिति में अध्यक्ष बासुदेव पंडित, उपाध्यक्ष निपुल कुमार, सचिव चंदिका यादव, उपसचिव शंभुशरण हिमांशु तथा कोषाध्यक्ष कृष्ण नंदन प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महायज्ञ में भाग लेने और पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है। कार्यक्रम को सफल बनाने में कलीडीह, हलकुशा एवं टेहरो पंचायत के ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग मिल रहा है। “धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो” के उद्घोष के साथ पूरा क्षेत्र भक्ति और आस्था में सराबोर दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें Dumka News: डीडीसी ने किया बंद पड़े पेयजलापूर्ति योजना का निरीक्षण

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमपी अध्याय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमपी अध्याय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न
Koderma News: श्री श्री 1008 नवदिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य शोभायात्रा व ध्वजारोपण
Dhanbad News: विधानसभा में गरजीं रागिनी सिंह, श्रमिकों की सुरक्षा और रोजगार पर सरकार को घेरा
Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में सावित्रीबाई फुले को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Dumka News: बीडीओ सह सीडीपीओ ने किया पाँच आँगनबाड़ी केन्द्र का औचक निरीक्षण
Dumka News: सहायक समाहर्ता ने किया फूलो–झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण
Dumka News: उपायुक्त ने हिज़ला स्थित मूक-बधिर विद्यालय का किया निरीक्षण
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदन में उठाया के विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा
Hazaribagh News: हिन्दुत्व प्रचारक अमन कुमार ने उपायुक्त से किया शिष्टाचार मुलाकात
Hazaribagh News: 10 साल का इंतजार और छात्रों का फूटा गुस्सा, JTET परीक्षा न होने पर फूंका सरकार का पुतला
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Bokaro News: इस्पात संयंत्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन