Satgawan Shat Chandi Maha Yagya 2026
समाचार  कोडरमा  झारखण्ड  राज्य 

Koderma News: श्री श्री 1008 नवदिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य शोभायात्रा व ध्वजारोपण

Koderma News: श्री श्री 1008 नवदिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य शोभायात्रा व ध्वजारोपण कोडरमा जिले के सतगावां प्रखंड अंतर्गत कलीडीह हलकुशा गांव में 19 मार्च से आयोजित होने वाले नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। दुर्गा माता मंदिर प्रांगण से शुरू हुई इस यात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विधि-विधान से ध्वजारोपण किया गया। इस महायज्ञ के दौरान 25 मार्च को माँ पराम्बा की प्राण प्रतिष्ठा होगी और नैमिषारण्य की कथा प्रवाचिका कनक पाण्डेय द्वारा संगीतमय रामकथा का वाचन किया जाएगा। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से पुण्य लाभ उठाने की अपील की है।
Read More...

Advertisement