राष्ट्रीय
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Published On
By Anshika Ambasta
सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने भवनों की सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार सुबह घटनास्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने दिल्ली में पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने आसपास के पीजी और अन्य भवनों की भी सघन जांच कराने तथा नियमों का उल्लंघन मिलने पर उन्हें सील करने को कहा है। हादसे के मामले में भवन मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने लापरवाही पाए जाने पर संबंधित एमसीडी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही। हादसे में मृतकों की संख्या छह हो गई है। मिस्र के अल अलामीन एयर शो में सारंग टीम दिखाएगी भारतीय वायुसेना का दम
Published On
By Mohit Sinha
भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम अल अलामीन इंटरनेशनल एयर शो में हिस्सा लेने के लिए मिस्र पहुंच गई है। 8 से 10 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस एयर शो में पांच एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टरों के साथ टीम अपनी सटीक उड़ान, जटिल फॉर्मेशन और सिंक्रोनाइज्ड हवाई करतबों का प्रदर्शन करेगी। मप्र के सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, आठ गंभीर मरीज बीएमसी रेफर
Published On
By Mohit Sinha
मध्य प्रदेश के सागर जिले की बंडा तहसील के आसपास के गांवों में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत हो गई है। कई मरीजों का इलाज जारी है और गंभीर मरीजों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर रेफर किया गया है। प्रशासन ने प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। यमुना एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित ट्रक ने डिवाइडर तोड़ कार को मारी टक्कर, चार की मौत
Published On
By Samridh Media Desk
नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ जा रही कार से टकरा गया। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन और कटर की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। दुर्घटना के कारण एक्सप्रेसवे पर करीब 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Published On
By Kumar Ramesham
देहरादून में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री के नेतृत्व में पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकारों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को आठ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इसमें ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर पत्रकारों को मान्यता देने, पत्रकारों और मीडिया संस्थानों को 70 प्रतिशत विज्ञापन आवंटित करने, पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, वरिष्ठ पत्रकारों को मानद मान्यता देने, पत्रकारों एवं परिवारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराने तथा जिलों में प्रेस क्लब और पत्रकार गेस्ट हाउस स्थापित करने की मांग शामिल है। अमरावती अस्पताल की NICU में भीषण आग, 3 नवजातों की मौत; 39 बच्चे थे भर्ती
Published On
By Anshika Ambasta
महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल की नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (NICU) में सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त यूनिट में करीब 39 नवजातों का इलाज चल रहा था। शुरुआती जानकारी के अनुसार एक वेंटिलेटर में अचानक धमाका हुआ, जिसके बाद आग भड़क गई और पूरे NICU में धुआं फैल गया। डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल कर्मचारियों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर कई बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। बालाघाट में 22 आदिवासी बच्चों की मौत पर विक्रांत भूरिया का सरकार पर हमला, जांच की मांग
Published On
By Anshika Ambasta
नई दिल्ली में पत्रकार वार्ता के दौरान आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने मध्य प्रदेश के बालाघाट में 22 आदिवासी बच्चों की मौत और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में छात्रावास में सांप के काटने से तीन आदिवासी बच्चियों की मौत को लेकर सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने दोनों मामलों की विशेष जांच के लिए कमेटी गठित करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भूरिया ने बालाघाट में कुपोषण, पोषण आहार की कथित कमी और स्वास्थ्य सुविधाओं की दूरी का मुद्दा उठाया। साथ ही उन्होंने सभी आदिवासी छात्रावासों का सुरक्षा ऑडिट कराने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। एयर होस्टेस से DSP बनीं नेहा पच्चीसिया पर बड़ा एक्शन, जमीन विवाद में FIR के बाद CM ने किया निलंबित
Published On
By Mohit Sinha
कटनी में पदस्थ DSP नेहा पच्चीसिया जमीन सौदे से जुड़े विवाद में मुश्किलों में घिर गई हैं। उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि करीब 82.86 लाख रुपये की सरकारी गाइडलाइन कीमत वाली जमीन का सौदा लगभग 18.20 लाख रुपये में कराया गया। टीवी चैनलों पर अब नहीं रहेगी 12 मिनट की विज्ञापन सीमा, सरकार ने बदला 20 साल पुराना नियम
Published On
By Mohit Sinha
केंद्र सरकार ने टीवी चैनलों पर विज्ञापन प्रसारण की अधिकतम 12 मिनट की सीमा खत्म कर दी है। 21 अगस्त 2026 को जारी गजट अधिसूचना के साथ नया नियम प्रभावी हो गया। सरकार के अनुसार, यह फैसला टीवी प्रसारण क्षेत्र में निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा, विज्ञापन बाजार में लचीलापन और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है। बीसीआई चेयरमैन मनन मिश्रा के इस्तीफे की मांग तेज, दिल्ली में वकीलों का प्रदर्शन
Published On
By Anshika Ambasta
नालसार के अंतिम वर्ष के लॉ छात्रों के रजिस्ट्रेशन रोकने वाले बीसीआई के सर्कुलर से शुरू हुआ विवाद अब चेयरमैन मनन मिश्रा के इस्तीफे की मांग तक पहुंच गया है। आदेश वापस लेने और छात्रों से माफी मांगने के बावजूद वकीलों का विरोध थमा नहीं है। दिल्ली में बीसीआई कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के बाद एआईएलयू ने देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, सफदरजंग अस्पताल में ली अंतिम सांस
Published On
By Anshika Ambasta
तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। 80 वर्षीय सज्जन कुमार 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े दो मामलों में दोषी ठहराए गए थे। गुजरात के भावनगर में जहरीली शराब के सेवन से अब तक 6 की मौत, 21 अस्पताल में भर्ती
Published On
By Mohit Sinha
गुजरात के भावनगर में कथित जहरीली शराब के सेवन से हड़कंप मच गया है। अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 21 लोग अस्पताल में उपचाराधीन हैं। जांच में नकली शराब तैयार करने और गांवों में सप्लाई करने वाले कथित नेटवर्क का खुलासा हुआ है। 