LPG Gas Saving Tips: इंडियन ऑयल ने बताए आसान तरीके, 25% तक बच सकती है गैस

LPG Gas Saving Tips: इंडियन ऑयल ने बताए आसान तरीके, 25% तक बच सकती है गैस
(एडिटेड इमेज)

नई दिल्ली: घर में LPG गैस सिलेंडर को महीने भर से ज्यादा चलाने के आसान उपाय आज हर गृहस्थ जानना चाहता है। इंडियन ऑयल ने सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के जरिए कुछ प्रैक्टिकल टिप्स शेयर किए हैं, जो अपनाने से 25 फीसदी तक गैस की बचत हो सकती है।

अमेरिका-इजराइल-ईरान तनाव के कारण LPG सप्लाई पर असर पड़ने की अफवाहों के बीच लोग घबरा रहे हैं, लेकिन इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने साफ कहा है कि घरेलू जरूरतें उनकी प्राथमिकता हैं। कंपनी ने X (पूर्व ट्विटर) पर एनिमेटेड वीडियो पोस्ट कर बताया कि खाना पकाते समय सबसे आम गलती तेज आंच पर उबाल आने के बाद भी उसे न धीमा करना है। उबाल आते ही आंच कम कर दें, क्योंकि उसके बाद तेज फ्लेम से न खाना तेज पकता है बल्कि गैस ही बर्बाद होती रहती है। इस छोटी आदत से बिना ज्यादा समय लगाए 25 प्रतिशत तक LPG बचत संभव है।

IOCL के इस पोस्ट ने लाखों लोगों का ध्यान खींचा है, जहां लिखा है- 'धीमी आंच पर पकाओ खाना, लंबा चलेगा गैस का खजाना।'

प्रेशर कुकर का सही इस्तेमाल LPG बचत का दूसरा बड़ा राज है। IOCL ने सलाह दी है कि कुकर के सेपरेटर का फायदा उठाएं- चावल, दाल और सब्जी एक साथ पकाएं। इससे न सिर्फ समय बचता है बल्कि ईंधन की खपत भी आधी हो जाती है। प्रेशर कुकिंग से सामान्य गैस स्टोव की तुलना में 50 प्रतिशत तक बचत हो सकती है, क्योंकि दबाव से खाना जल्दी गलता है।

यह भी पढ़ें Koderma News: सड़क हादसे में युवक की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली

कई शहरों जैसे बेंगलुरु, मुंबई में होटल बंद होने की खबरें आईं, लेकिन वहां चूल्हा या तंदूर पर खाना बनाने का जुगाड़ चल रहा है। छपरा जैसे इलाकों में मजदूर चूल्हे पर सामूहिक खाना बना रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/DVvJRCjgGAS/?utm_source=ig_web_copy_link

कंपनी ने पैनिक बुकिंग से बचने को कहा है- औसत वेटिंग 2.5 दिन है, रोज 50 लाख सिलेंडर डिलीवर हो रहे हैं। रिफाइनरियों में उत्पादन बढ़ा दिया गया है। शिकायत के लिए टोल-फ्री 1800-233-3555 पर कॉल करें। जमाखोरी पर सख्ती है।

इन टिप्स को अपनाकर न सिर्फ सिलेंडर लंबा चलेगा बल्कि बिल भी कम आएगा।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें: अमेरिका के THAAD हटाने पर किम का तगड़ा जवाब उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें: अमेरिका के THAAD हटाने पर किम का तगड़ा जवाब
Jamshedpur News : संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने शालिग्राम में महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें
पत्रकार सुरक्षा कानून, पेंशन एवं स्वास्थ्य बीमा को लेकर JJA देगा विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन
LPG Gas Saving Tips: इंडियन ऑयल ने बताए आसान तरीके, 25% तक बच सकती है गैस
साहिबगंज में गैस की किल्लत, कोयले की अंगीठी ने फिर पकड़ी रफ्तार
साहिबगंज में रसोई गैस के लिए लंबी कतारें, सप्लाई में देरी से उपभोक्ता परेशान
हंसाने वाला चेहरा रुला गया सबको, बरहरवा के मीडिया इनफ्लूएंसर की मौत 
Silchar Rally: PM Modi बोले- कांग्रेस ने North East को भुलाया, हमने बनाया विकास का सेतु
Aspirants Season 3 Review: DM अभिलाष vs संदीप भैया की टक्कर, सत्ता और अहंकार की नई कहानी
श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena
बॉर्डर 2 OTT रिलीज डेट: 20 मार्च से नेटफ्लिक्स पर सनी देओल की फिल्म, जानें डिटेल्स
Ranchi News : डीएसपीएमयू को मिला नया कुलपति, प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार