साहिबगंज में रसोई गैस के लिए लंबी कतारें, सप्लाई में देरी से उपभोक्ता परेशान

सकरोगढ़ स्थित स्वस्तिक इंडेन गैस एजेंसी पर सुबह से उमड़ी भीड़

साहिबगंज में रसोई गैस के लिए लंबी कतारें, सप्लाई में देरी से उपभोक्ता परेशान
IS : AI generated

साहिबगंज जिले में इन दिनों रसोई गैस की आपूर्ति में देरी के कारण उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों को एजेंसियों के बाहर घंटों लंबी कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद भी कई दिनों तक सिलेंडर का इंतजार करना पड़ रहा है।

साहिबगंज : जिले में इन दिनों रसोई गैस की आपूर्ति में हो रही देरी से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है और कई बार गैस एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। बुकिंग कराने के बाद भी कई उपभोक्ताओं को कई दिनों तक सिलेंडर का इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उनमें नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दिनों शादी-विवाह का सीजन चल रहा है, जिसके कारण गैस की मांग पहले की तुलना में काफी बढ़ गई है। इसी वजह से सिलेंडर मिलने में देरी हो रही है और उपभोक्ताओं को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शनिवार को सकरोगढ़ स्थित स्वस्तिक इंडेन गैस एजेंसी पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए पहुंच गए। सप्लाई समय पर न पहुंचने के कारण वहां एजेंसी से जयप्रकाश चौक तक लंबी कतार लग गई और उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ा। सुबह से दोपहर तक लोग लाइन में लगे रहे। बाद में जब दोपहर के समय गैस की गाड़ी पहुंची, तो भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उपभोक्ताओं को लाइन लगवाकर सिलेंडर का वितरण कराया गया। जिन उपभोक्ताओं ने पहले से गैस बुक करा रखी थी, उन्हें क्रमवार सिलेंडर दे दिए गए। वहीं उसी दिन बुकिंग कर सिलेंडर लेने पहुंचे कई लोगों को अगले दिन आने की सलाह देकर वापस भेज दिया गया। इसके अलावा होम डिलीवरी की व्यवस्था भी नियमित रूप से नहीं हो पा रही है, जिससे लोगों की दिक्कत और बढ़ गई है।

वहीं, राजमहल प्रखंड के मंगलहाट स्थित एचपी गैस एजेंसी के संचालक राजेश मंडल व एजेंसी कर्मी कैलाश मंडल ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है और पहले की तरह प्रतिदिन सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि शनिवार को सप्लाई आने में थोड़ी देरी हो गई थी, जिसके कारण उपभोक्ताओं को असुविधा हुई। रविवार को सभी उपभोक्ताओं को नियम के अनुसार गैस सिलेंडर उपलब्ध करा दिए जाएंगे और होम डिलीवरी आगे भी जारी रहेगी।

इधर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी हेमन्त सती ने बताया कि यदि किसी भी उपभोक्ता से गैस सिलेंडर के लिए निर्धारित सरकारी दर से अधिक पैसा लिया गया या किसी प्रकार की शिकायत सामने आई, तो जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पूरे क्षेत्र में विशेष टीम गठित कर निगरानी भी कराई जा रही है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को सरकारी तय दर पर ही गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा सके।

यह भी पढ़ें Sahebganj News : पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें: अमेरिका के THAAD हटाने पर किम का तगड़ा जवाब उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें: अमेरिका के THAAD हटाने पर किम का तगड़ा जवाब
Jamshedpur News : संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने शालिग्राम में महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें
पत्रकार सुरक्षा कानून, पेंशन एवं स्वास्थ्य बीमा को लेकर JJA देगा विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन
LPG Gas Saving Tips: इंडियन ऑयल ने बताए आसान तरीके, 25% तक बच सकती है गैस
साहिबगंज में गैस की किल्लत, कोयले की अंगीठी ने फिर पकड़ी रफ्तार
साहिबगंज में रसोई गैस के लिए लंबी कतारें, सप्लाई में देरी से उपभोक्ता परेशान
हंसाने वाला चेहरा रुला गया सबको, बरहरवा के मीडिया इनफ्लूएंसर की मौत 
Silchar Rally: PM Modi बोले- कांग्रेस ने North East को भुलाया, हमने बनाया विकास का सेतु
Aspirants Season 3 Review: DM अभिलाष vs संदीप भैया की टक्कर, सत्ता और अहंकार की नई कहानी
श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena
बॉर्डर 2 OTT रिलीज डेट: 20 मार्च से नेटफ्लिक्स पर सनी देओल की फिल्म, जानें डिटेल्स
Ranchi News : डीएसपीएमयू को मिला नया कुलपति, प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार