पत्रकार सुरक्षा कानून, पेंशन एवं स्वास्थ्य बीमा को लेकर JJA देगा विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों को दिया मांगपत्र

पत्रकार सुरक्षा कानून, पेंशन एवं स्वास्थ्य बीमा को लेकर JJA देगा विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन
पत्रकारों की मांगों को लेकर विधायकों को सौंपा गया ज्ञापन

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (JJA) ने पत्रकार सुरक्षा कानून, पेंशन और स्वास्थ्य बीमा सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर 18 मार्च को झारखंड विधानसभा के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

कोडरमा। झारखंड विधानसभा में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ एवं झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक शाहनवाज हसन, आकाश कुमार सोनी, पंकज कुमार और ओमवीर सिंह ने पत्रकारों की लंबित मांगों को लेकर 18 मार्च को प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए निमंत्रण सह मांगपत्र सौंपा। यह मांगपत्र पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक राज सिन्हा, विधायक नवीन जायसवाल, विधायक सरयू राय, विधायक अरूप चटर्जी, विधायक डॉ. नीरा यादव, विधायक रागिनी सिंह एवं विधायक पूर्णिमा दास को दिया गया।

ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि जब “लोकतंत्र” शब्द का व्युत्पत्तिगत विश्लेषण किया जाता है, तो इसका सीधा अर्थ है—जनता द्वारा शासित शासन प्रणाली। संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने लोकतंत्र की लोकप्रिय परिभाषा देते हुए कहा था, “जनता की, जनता द्वारा और जनता के लिए सरकार।” मीडिया का काम जनता के संदेश को निष्पक्ष और सटीक रूप से सरकार तक पहुंचाना है। किसी देश की लोकतांत्रिक स्थिति का आकलन इस बात से किया जा सकता है कि वहां मीडिया की स्वतंत्रता और नागरिकों को विचार की स्वतंत्रता कितनी प्राप्त है।

ज्ञापन में कहा गया है कि देश के कई राज्यों में पत्रकारों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं लागू हैं, लेकिन झारखंड ऐसा राज्य है जहां पत्रकारों के लिए न तो स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की गई है और न ही पेंशन योजना प्रभावी ढंग से लागू हो सकी है। पत्रकारों की सुरक्षा का मुद्दा विधानसभा में कई बार उठाया गया, इसके बावजूद राज्य सरकार द्वारा अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

इसके साथ ही यह भी कहा गया कि झारखंड में कोरोना काल के दौरान जान गंवाने वाले पत्रकारों का कोई आधिकारिक आंकड़ा सरकार के पास नहीं है और न ही उनके परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। जहां उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड से जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की सहायता दी, वहीं झारखंड में ऐसा कोई प्रावधान नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें Bokaro News: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि राज्य में पत्रकारों की हत्या और झूठे मुकदमों के मामले चिंताजनक हैं। दिवंगत पत्रकार चंदन तिवारी की पत्नी को लंबे आंदोलन के बाद सरकारी नौकरी मिली। कई आंचलिक पत्रकारों को भ्रष्टाचार से जुड़ी खबरें प्रकाशित करने पर झूठे मुकदमों में फंसाया गया। जादूगोड़ा और हजारीबाग के पत्रकारों को भी आंदोलन के बाद न्याय मिल सका, जबकि कई पत्रकार आज भी ऐसे मामलों का सामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें Dhurdhar 2 Trailer: रणवीर सिंह के डबल रोल ने मचाई धूम, एक घंटे में 16 लाख व्यूज

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने सभी राजनीतिक दलों, सांसदों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की रक्षा के लिए 18 मार्च को सुबह 10:00 बजे झारखंड विधानसभा के समक्ष आयोजित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन में शामिल होकर नैतिक समर्थन दें। संगठन का कहना है कि निष्पक्ष और सशक्त मीडिया के बिना लोकतंत्र की रक्षा संभव नहीं है।

यह भी पढ़ें Dhanbad News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट व बमबाजी

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें: अमेरिका के THAAD हटाने पर किम का तगड़ा जवाब उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें: अमेरिका के THAAD हटाने पर किम का तगड़ा जवाब
Jamshedpur News : संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने शालिग्राम में महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें
पत्रकार सुरक्षा कानून, पेंशन एवं स्वास्थ्य बीमा को लेकर JJA देगा विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन
LPG Gas Saving Tips: इंडियन ऑयल ने बताए आसान तरीके, 25% तक बच सकती है गैस
साहिबगंज में गैस की किल्लत, कोयले की अंगीठी ने फिर पकड़ी रफ्तार
साहिबगंज में रसोई गैस के लिए लंबी कतारें, सप्लाई में देरी से उपभोक्ता परेशान
हंसाने वाला चेहरा रुला गया सबको, बरहरवा के मीडिया इनफ्लूएंसर की मौत 
Silchar Rally: PM Modi बोले- कांग्रेस ने North East को भुलाया, हमने बनाया विकास का सेतु
Aspirants Season 3 Review: DM अभिलाष vs संदीप भैया की टक्कर, सत्ता और अहंकार की नई कहानी
श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena
बॉर्डर 2 OTT रिलीज डेट: 20 मार्च से नेटफ्लिक्स पर सनी देओल की फिल्म, जानें डिटेल्स
Ranchi News : डीएसपीएमयू को मिला नया कुलपति, प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार