Koderma News: बारात गए युवकों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चार घायल
By: Kumar Ramesham
On
कोडरमा: जिले के डोमचांच से गिरिडीह जिले के खोरी महुआ बारात गए युवकों की एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें वाहन पर सवार डोमचांच निवासी नितेश सिंह उम्र 22 वर्ष पिता संतोष सिंह, केशव लाल उम्र 18 वर्ष, शिवम कुमार उम्र 20 वर्ष और राहुल कुमार उम्र 24 वर्ष घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल नितेश सिंह और राहुल कुमार को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।
Edited By: Anjali Sinha
