Koderma News: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का जिला स्तरीय पुरस्कार सह सम्मान समारोह सम्पन्न

114 स्कूलों के 9348 विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

Koderma News: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का जिला स्तरीय पुरस्कार सह सम्मान समारोह सम्पन्न
(फोटो)

झुमरीतिलैया के गायत्री मंदिर में शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित 'भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा' के जिला स्तरीय समारोह में 114 स्कूलों के 9348 छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में 45 सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। अतिथियों ने भारतीय संस्कृति के संरक्षण और बच्चों को मोबाइल की लत से बचाने पर जोर दिया, साथ ही महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं की भूमिका को भी सराहा।

कोडरमा: शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का जिला स्तरीय पुरस्कार सह सम्मान समारोह झुमरीतिलैया के गायत्री मंदिर में आयोजित किया गया। यह पुरस्कार सम्मान समारोह पूरे कोडरमा जिला में शामिल सरकारी गैर सरकारी कुल 114 विद्यालय के 9348 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि झुमरी तिलैया के नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर, विशिष्ट अतिथि कोडरमा नगर पंचायत अध्यक्ष साजिद हुसैन और सीडी बालिका उच्च विद्यालय के अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य राम प्रवेश पांडेय ने उद्घाटन किया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता गायत्री परिवार के आदित्य कुमार ने किया। प्रारंभ में भजन और गायत्री मंत्र उसका भावार्थ के साथ राजेंद्र साव ने दीप प्रज्वलित कराते हुए अतिथियों को मंत्र दुपट्टा देकर सम्मानित किया। पूरे हाल में बैठे शिक्षकवृन्द, अभिभावक, बच्चों, कार्यकर्ता में उत्साह का माहौल था। जिला के विभिन्न विद्यालयों से आए 45  छात्र-छात्राओं को प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार मोमेंटो और प्रावीण्य प्रमाण पत्र देकर  सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि साजिद हुसैन ने कहा कि बच्चों का सबसे सुरक्षित स्थान उसकी मां का गोद होता है एवं हमारे पूर्वजों ने भारतीय संस्कृति को कुछ ऐसी चीजों को प्रदान किया है जिसके कारण  हम अपनी संस्कृति को कभी भूल नहीं सकते हैं। 

विदेशों में कार्यरत युवाओं से अपील किया कि अपने भारतीय संस्कृति को सुरक्षित और विकसित रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा इस कार्यक्रम में मुझे आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और कार्यक्रम में आने के बाद उद्देश्य का नजदीक से पता चला। विशिष्ट अतिथि रामप्रवेश पांडे ने कहा कि बच्चे भविष्य के ही नहीं बल्कि वर्तमान के भी निर्माता हैं एवं शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं उन्हें संरक्षित करने की जरूरत है। 

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा एक ऐसा माध्यम है जो न केवल छात्र-छात्राओं को बल्कि शिक्षकों को भी बदलने का काम कर रहा है, महिला दिवस पर महिलाओं को भी आगे बढ़ने का कई महत्वपूर्ण विचार दिये। मुख्य अतिथि झुमरीतिलैया नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने कहा कि आज हमारा समाज मुख्य रूप से मोबाइल पर आश्रित हो चुका है मोबाइल एक अच्छी चीज के साथ-साथ बच्चों के लिए खराब माध्यम भी बनता जा रहा है अतः बच्चों को मोबाइल देना उचित नहीं हैl गायत्री परिवार ने जिले के सुदूर क्षेत्रों में भी जाकर भारतीय संस्कृति को जीवंत बनाने का प्रयास बहुत ही सराहनीय है, इस आयोजन से काफी प्रभावित हूं। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला समन्वयक शिव कुमार वर्णवाल ने जिले की इस उपलब्धि को सभी कार्यकर्ता, विद्यालय प्रबंधन प्राचार्य, आचार्य और सहयोगी के सम्मलित प्रयास बताया।

यह भी पढ़ें क्या है भारतीय नौसेना का ‘मिलन 2026’ अभ्यास, जहां से लौटते समय डूबा ईरानी युद्धपोत IRIS Dena

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमपी अध्याय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमपी अध्याय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न
Koderma News: श्री श्री 1008 नवदिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य शोभायात्रा व ध्वजारोपण
Dhanbad News: विधानसभा में गरजीं रागिनी सिंह, श्रमिकों की सुरक्षा और रोजगार पर सरकार को घेरा
Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में सावित्रीबाई फुले को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Dumka News: बीडीओ सह सीडीपीओ ने किया पाँच आँगनबाड़ी केन्द्र का औचक निरीक्षण
Dumka News: सहायक समाहर्ता ने किया फूलो–झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण
Dumka News: उपायुक्त ने हिज़ला स्थित मूक-बधिर विद्यालय का किया निरीक्षण
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदन में उठाया के विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा
Hazaribagh News: हिन्दुत्व प्रचारक अमन कुमार ने उपायुक्त से किया शिष्टाचार मुलाकात
Hazaribagh News: 10 साल का इंतजार और छात्रों का फूटा गुस्सा, JTET परीक्षा न होने पर फूंका सरकार का पुतला
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Bokaro News: इस्पात संयंत्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन