बंद पत्थर खदान से महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, रिपोर्ट का इंतजार

बंद पत्थर खदान से महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी

कोडरमा के डोमचांच थाना क्षेत्र में बंद खदान से तीन दिनों से लापता महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस दुर्घटना, आत्महत्या सहित सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

कोडरमा:  डोमचांच थाना अंतर्गत काराखूट में बंद पड़ी पत्थर खदान से महिला का शव तीन दिनों बाद बरामद कर लिया गया। लापता महिला संगीता देवी (50, पति विजय सिंह) का शव मंगलवार को 72 घंटे बाद बरामद किया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला बीते तीन दिनों से लापता थी।

वह वहां कपड़ा धोने गयी हुई थी। परिजनों द्वारा खोजबीन और सूचना के बाद पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने तलाश अभियान शुरू किया। इसके लिये बाहर से टीम भी मंगायी गयी थी। लंबी खोज के बाद मंगलवार को बंद खदान क्षेत्र से महिला का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं दुर्घटना, आत्महत्या या अन्य कारण की जांच कर रही है।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Dumka News: बीडीओ ने किया कनीय अभियंता और सभी पंचायत सचिव के साथ समीक्षा बैठक Dumka News: बीडीओ ने किया कनीय अभियंता और सभी पंचायत सचिव के साथ समीक्षा बैठक
Dumka News: डीडीसी ने किया बंद पड़े पेयजलापूर्ति योजना का निरीक्षण
दो बाइक के बीच भीषण टक्कर, तीन घायल 
Dhanbad News: पुलिस लाइन में अधिकारियों ने परिवार संग पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया होली का जश्न
फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने की पीएम मोदी की विदेश नीति की तारीफ
कलश शोभायात्रा के साथ सप्त दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ
सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में मातम
बंद पत्थर खदान से महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी
Pakur News: आमडापाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देसी कट्टे के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में दिखा उत्साह, धूमधाम से मनी होली
Koderma News: सामाजिक कार्यकर्ताओं ने साजिद हुसैन का किया स्वागत
Sahebganj News : ग्रामवासियों ने मिलकर मनाई होली, सामाजिक समरसता का दिया संदेश