मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, नेशनल साइंस ओलंपियाड में 14 गोल्ड मेडल

नेशनल साइंस ओलंपियाड में छात्रों का ऐतिहासिक प्रदर्शन

मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, नेशनल साइंस ओलंपियाड में 14 गोल्ड मेडल

कोडरमा के झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्रों ने नेशनल साइंस ओलंपियाड में 13 गोल्ड मेडल और 1 गोल्ड मेडल विद डिस्टिंक्शन तथा इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड में 4 गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है।

कोडरमा  : झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अपने विद्यालय का नाम रौशन किया है। विद्यालय के छात्रों ने नेशनल साइंस ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 गोल्ड मेडल एवं 1 गोल्ड मेडल विथ डिस्टिंक्शन हासिल किया है।

विद्यालय के छात्र आदित्य अनुराग ने गोल्ड मेडल विथ डिस्टिंक्शन हासिल किया है वहीं विद्यालय के अन्य छात्र आदित्य कुमार, आश्वी राणा, महक एंजेल, अग्नेश राज, ज़ोया फातिमा, आदित्य अनन्य, अभिराज सिंह, उज्जवल कुमार, आदविक सिंह, आदित्य त्रिपाठी, हरप्रीत कौर, नमन कुमार एवं आरव चौधरी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।

वहीं विद्यालय के 4 छात्रों ने इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। विद्यालय के छात्र राघव सिंह, आश्वी राणा, इनाया इंतखाब एवं अग्नेश राज ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में विजेता छात्रों को विद्यालय के प्राचार्य गुरु चरण वर्मा एवं निर्देशिका संगीता शर्मा के द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य गुरु चरण वर्मा ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन से विद्यालय का नाम रौशन किया है और उन्हें उम्मीद है कि छात्र और नई ऊंचाई को प्राप्त करेंगे। वहीं निर्देशिका संगीता शर्मा ने कहा कि छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है और भविष्य में छात्र नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे ऐसी उनकी उम्मीद है।

यह भी पढ़ें महाशिवरात्रि 2026: 15 या 16 फरवरी? सही तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि पूरी जानकारी

इस अवसर पर पूरे विद्यालय परिवार ने सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। छात्रों की इस सफलता पर स्कूल के वरिय व साइंस के शिक्षक सलीम जी ने उनके प्रति शुभकामनाएं प्रकट की हैं ।।

यह भी पढ़ें विधायक ने महापौर चुनाव में समर्थन जुटाने को किया डोर-टू-डोर संपर्क

Edited By: Susmita Rani

Latest News

Chaibasa News : जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत, गांव में दहशत का माहौल Chaibasa News : जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत, गांव में दहशत का माहौल
“आप साथ दें, शहर के विकास को हम गति देंगे” – राजेन्द्र कुमार उर्फ राजेन्द्र जायसवाल
कोडरमा में कोटपा एक्ट के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों में छापेमारी
कोडरमा-गिरिडीह बॉर्डर के गांव में फैली अफवाह से मचा हड़कंप
ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रशिक्षुओं ने किया नालंदा–राजगीर का शैक्षणिक भ्रमण
मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, नेशनल साइंस ओलंपियाड में 14 गोल्ड मेडल
Koderma New : रामकृष्ण परमहंस का 190वां जन्मदिन कोडरमा में धूमधाम से मनाया गया
Pakur News : उपासना मरांडी की पहल से बेनाकुढ़ा नीचे टोला में लगा नया ट्रांसफार्मर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में विकास पुरुष गोपाल मुरारका को मिल रहा भारी समर्थन
वार्ड 22 से प्रत्याशी मिताली रश्मि को महिलाओं सहित सभी वर्गों का मिल रहा अपार समर्थन
Hazaribagh News : रामनवमी 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
फूलों से सुसज्जित वाहन में बैठाकर गाजे-बाजे के साथ भगवान शिव-पार्वती का कराया गया नगर भ्रमण