Koderma News : मतदाताओं को रिझाने में जुटे अध्यक्ष व पार्षद पद के प्रत्याशी
सुबह से शाम तक गली-मोहल्लों में चल रहा जनसंपर्क अभियान
नगर निकाय चुनाव को लेकर झुमरी तिलैया में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है। अध्यक्ष और पार्षद पद के उम्मीदवार प्रचार वाहनों और समर्थकों के साथ शहर की सड़कों पर घूमकर मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं। शहर की बदहाली और बढ़ा हुआ होल्डिंग टैक्स मुख्य मुद्दा बना हुआ है।
कोडरमा : निकाय चुनावों को लेकर विश्व विख्यात शहर झुमरी तिलैया इलाके में नगर परिषद झुमरी तिलैया के लिए 23 फरवरी को होने वाले चुनाव की धमक साफ दिखायी पड रही है । यहां के 28 वार्ड के लिए चुनाव होना है । इसके लिए अध्यछ पद और विभिन्न वार्ड पार्षद के लिए सभी उम्मीदवार चुनावी जुगत लगा रहे हैं । सुबह से देर शाम तक हर गली मुहल्ले चौक चौराहों पर उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ घूम घूम कर समर्थन मांग रहे हैं ।

ऐसे में हर उम्मीदवार अपने को बेहतर बता मतदाताओं का समर्थन लपकने का जुगाड लगा रहे हैं । इस बार कई ऐसे भी उम्मीदवार अध्यछ पद का चुनाव लड रहे हैं जिनका सामाजिक राजनीतिक सरोकार देखा नही गया है । फिर भी जन समर्थन लपकने की जुगत लगा रहे हैं । बहरहाल उनके वादे दावे बहुतेरे हैं । मतदाता सबों की रग पहचानने समझने की कोशिश कर रहे हैं । चुनाव है ऐसे में उम्मीदवारों को भी समर्थन दिला देंगे जैसे टिप्स लेकर बहुतेरे घूम फिर रहे हैं । अब जनता जो करे ।।
