कोडरमा पुलिस ने हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

दो देसी कारबाइन, दो देसी राइफल और पांच जिंदा कारतूस बरामद

कोडरमा पुलिस ने हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

कोडरमा पुलिस ने सतगावां थाना क्षेत्र के गजहड टोला से हथियारों की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से कई अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

कोडरमा : हथियारों की खरीद बिक्री करने वाले गिरोह के एक सदस्य को कोडरमा पुलिस ने सतगावां के कटैया पंचायत के गजहड टोला से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार रामेश्वर प्रसाद उर्फ राकेश साव बिहार के जहानाबाद जिले के काको ओपी का रहने वाला है। पूर्व में भी गिरफ्तार रामेश्वर प्रसाद जहानाबाद में आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है और उस पर देशद्रोही गतिविधि में शामिल होने का आरोप है।

गिरफ्तार व्यक्ति के पास से दो देसी करबाईन दो देशी राइफल के अलावे पांच जिंदा कारतूस  और एक मोबाइल फ़ोन बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से सतगावां में संदिग्ध अवस्था में भ्रमण करते हुए देखा गया था, जिसकी सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे गजहड टोला के एक प्राथमिक सरकारी स्कूल से गिरफ्तार किया । पुलिस ने उसके पास से बोरे में रखा हथियार को बरामद किया जिसे स्कूल की सीढ़ी के नीचे छिपाकर रखा गया था ।

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार हथियार तस्कर ने बताया कि  वह बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले कौशल नाम के व्यक्ति के साथ मिलकर पुराने हथियारों की खरीद बिक्री किया करता था । और फिलहाल वह सतगावां के गजहड टोला में छिपकर सरकारी स्कूल में रह रहा था।  मामले की जानकारी देते हुए एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के पास से बरामद किए गए हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वह बरामद हथियार किसे सप्लाई करने वाला था।

Edited By: Susmita Rani

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
हाथियों के आतंक के बीच बड़ा हादसा, बंगाल से आई हाथी भगाओ टीम की गाड़ी पलटी, दो की मौत, 8 घायल
इंडोनेशिया एयरक्राफ्ट कैरियर खरीदने वाला एशिया का चौथा देश बनेगा: Giuseppe Garibaldi की डील पर अपडेट
पेंटागन का AI ऑपरेशन: क्लॉड AI से राष्ट्रपति मादुरो की गिरफ्तारी, मिलिट्री में AI की एंट्री से दुनिया सतर्क
दुनिया की अनोखी 3-इन-1 मिनी इलेक्ट्रिक कार Fiat Topolino XS: फीचर्स, डिजाइन और कीमत डिटेल्स
हजारीबाग नगर निगम चुनाव: वार्ड 22 को आदर्श वार्ड बनाने का संकल्प
पाकुड़िया के मोंगलाबांध गांव में पार्वती मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा
PM Modi दे रहे महिलाओं को फ्री स्कूटी?’ AI से बने फर्जी वीडियो का सच, ठगी से बचने के लिए तुरंत जानें ये बातें
Koderma News : जिला शिक्षा अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर आयोजित हुई प्री बोर्ड परीक्षा
बोकारो में बच्चा चोरी की अफवाहों पर प्रशासन सख्त, 300 सोशल मीडिया अकाउंट चिन्हित
नोएडा वैलेंटाइन डे हादसा: पहले रेखा को गोली मारी फिर खुद, सुसाइड नोट ने बढ़ाया सस्पेंस
चास में मेयर प्रत्याशी उमेश ठाकुर का धुआंधार जनसंपर्क अभियान