हाथियों के आतंक के बीच बड़ा हादसा, बंगाल से आई हाथी भगाओ टीम की गाड़ी पलटी, दो की मौत, 8 घायल

हाथियों के हमले से पहले ही कई ग्रामीणों की जा चुकी है जान

हाथियों के आतंक के बीच बड़ा हादसा, बंगाल से आई हाथी भगाओ टीम की गाड़ी पलटी, दो की मौत, 8 घायल
दुर्घटना में शिकार हाथी भगाओ टीम के सदस्य

हजारीबाग जिले में हाथियों के आतंक के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया, जब हाथी भगाओ अभियान से लौट रही टीम की गाड़ी ओपी घाटी मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में पश्चिम बंगाल से आई टीम के दो सदस्यों की मौके पर मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए।

हजारीबाग : जिले में हाथियों के आतंक के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है। हाथी भगाने के लिए बुलाए गए दल की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य सात लोग घायल हैं और इलाजरत हैं।

बताया जा रहा है कि अंगो थाना क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हाथियों का भारी उत्पात जारी है। भटके हुए पांच हाथियों के झुंड में से एक हाथी के उग्र होने की सूचना है। बीते दो रातों में हाथियों के हमले से सात लोगों की मौत हो चुकी है और चार लोग घायल हैं।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वन विभाग ने पश्चिम बंगाल से विशेष हाथी भगाओ दस्ता मंगाया था, जो पिछले आठ दिनों से इलाके में सक्रिय था।

इसी बीच आज यह टीम चरही थाना क्षेत्र के कजरी गांव से वापस चुरचू की ओर एक सवारी गाड़ी से लौट रही थी। तभी ओपी घाटी के पास मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें भारत-मलेशिया के बीच 11 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर, रणनीतिक साझेदारी मजबूत

गाड़ी में कुल 10 लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक गंभीर घायल को रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) भेजा गया, जबकि अन्य घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें Koderma News : पीठासीन व मतदान पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

हादसे की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें हजारीबाग में विद्यालयों के वार्षिक समारोह में बच्चों ने दिखाई सांस्कृतिक प्रतिभा

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
हाथियों के आतंक के बीच बड़ा हादसा, बंगाल से आई हाथी भगाओ टीम की गाड़ी पलटी, दो की मौत, 8 घायल
इंडोनेशिया एयरक्राफ्ट कैरियर खरीदने वाला एशिया का चौथा देश बनेगा: Giuseppe Garibaldi की डील पर अपडेट
पेंटागन का AI ऑपरेशन: क्लॉड AI से राष्ट्रपति मादुरो की गिरफ्तारी, मिलिट्री में AI की एंट्री से दुनिया सतर्क
दुनिया की अनोखी 3-इन-1 मिनी इलेक्ट्रिक कार Fiat Topolino XS: फीचर्स, डिजाइन और कीमत डिटेल्स
हजारीबाग नगर निगम चुनाव: वार्ड 22 को आदर्श वार्ड बनाने का संकल्प
पाकुड़िया के मोंगलाबांध गांव में पार्वती मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा
PM Modi दे रहे महिलाओं को फ्री स्कूटी?’ AI से बने फर्जी वीडियो का सच, ठगी से बचने के लिए तुरंत जानें ये बातें
Koderma News : जिला शिक्षा अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर आयोजित हुई प्री बोर्ड परीक्षा
बोकारो में बच्चा चोरी की अफवाहों पर प्रशासन सख्त, 300 सोशल मीडिया अकाउंट चिन्हित
नोएडा वैलेंटाइन डे हादसा: पहले रेखा को गोली मारी फिर खुद, सुसाइड नोट ने बढ़ाया सस्पेंस
चास में मेयर प्रत्याशी उमेश ठाकुर का धुआंधार जनसंपर्क अभियान