हजारीबाग में विद्यालयों के वार्षिक समारोह में बच्चों ने दिखाई सांस्कृतिक प्रतिभा

कटकमदाग प्रखंड के दो विद्यालयों में मुख्य अतिथि बने मुन्ना सिंह

हजारीबाग में विद्यालयों के वार्षिक समारोह में बच्चों ने दिखाई सांस्कृतिक प्रतिभा

हजारीबाग के किड्स कैंपस जॉन स्कूल और सिटी पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह में पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने शिक्षा को समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन व परिश्रम का संदेश दिया।

हजारीबाग : पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह रविवार को कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत ढेंगुरा पंचायत स्थित किड्स कैंपस जॉन स्कूल तथा गदोखर स्थित सिटी पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। किड्स कैंपस जॉन स्कूल में आयोजित समारोह के दौरान विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि मुन्ना सिंह का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज के उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन और परिश्रम के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर ढेंगुरा पंचायत के उप-मुखिया गुलाम सरवर और दिलशाद जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इसके बाद उन्होंने सिटी पब्लिक स्कूल, गदोखर में आयोजित वार्षिक समारोह में भाग लिया, जहां कार्यक्रम के संचालक सालिक जफर ने बुके एवं अंगवस्त्र देकर सिंह का सम्मान किया। इस अवसर पर मिस्टर खान, गुलाम जी, साबिर जी और नौशाद खान सहित कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान मुन्ना सिंह ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार और जिम्मेदार नागरिक निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार, शिक्षकों और विद्यार्थियों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Horoscope : चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope : चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Giridih News: खतियानी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला हाईकोर्ट पहुंचा
नगर निगम चुनाव में अवैध होर्डिंग हटे, मेयर प्रत्याशी ने लगाया पक्षपात का आरोप
गिरिडीह में नवजीवन नर्सिंग होम का विशेष हेल्थ कैंप, जांच और इलाज पर भारी छूट
श्रमिक कानूनों के खिलाफ एकजुट हुए कर्मचारी-मजदूर, मंत्री सुदिव्य कुमार ने दिया नैतिक समर्थन
मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश
गिरिडीह मेयर चुनाव में फूल देवी को जेएलकेएम का समर्थन
राजमहल अध्यक्ष व पार्षद पद के प्रत्याशियों को मिला चुनाव चिह्न
साहिबगंज और पाकुड़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल
रानीश्वर बागतिपारा में एनएसएस इकाई-3 का स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों को किया जागरूक
हजारीबाग में विद्यालयों के वार्षिक समारोह में बच्चों ने दिखाई सांस्कृतिक प्रतिभा
Koderma News : पीठासीन व मतदान पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण