Dumka News : सड़क हादसे में घायल युवक की देवघर में इलाज के दौरान मौत

हंसडीहा-दुमका मुख्य मार्ग पर पिकअप वैन और बाइक की टक्कर, गांव में मातम

Dumka News : सड़क हादसे में घायल युवक की देवघर में इलाज के दौरान मौत

रामगढ़ थाना क्षेत्र के हंसडीहा-दुमका मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक बंधन कुंवर की देवघर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले हादसे में उसके ममेरे भाई जितेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

दुमका : हंसडीहा दुमका मुख्य मार्ग पर पंचवटी होटल के समीप गुरुवार की सुबह पिकअप वैन और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई थी जिसमें युवक जितेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। साथ ही एक अन्य युवक बंधन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। आनन फानन में गंभीर रूप से घायल को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट पहुंचाया गया। तदोपरांत बेहतर इलाज हेतु देवघर रेफर कर दिया गया था।

घायल युवक बंधन कुंवर 19 वर्षीय का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवघर मे इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बंधन कुंवर डुमरजोर रामगढ़ का निवासी बताया जाता है।बंधन के पिता मदन कुमार दिहाड़ी मजदूर हैं। एक ही परिवार के दो युवक जीतेन्द्र सिँह और बंधन कुंवर ममेरा फुफेरा भाई हैं।डुमरजोर के ग्रामीण नें बताया की मृतक के परिजनों द्वारा देवघर ओपी मे लिखित शिकायत दर्ज कर दी गई है। जहाँ देवघर ओपी ने परिजनों को बताया की मामले को हसडीहा थाना को फॉरवर्ड कर दिया जायेगा।

हालांकि गुरुवार को भीषण सड़क हादसे के उपरांत हसडीहा पुलिस नें पिकअप वैन को जब्त कर लिया है।बता दें की प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार दोनों युवक बाइक से इलाज हेतु देवघर जा रहे थे।इसी दौरान पंचवटी होटल के पास विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वैन नें उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी, जहाँ जीतेन्द्र की मृत्यु हो गई थी और बंधन गंभीर रुप से घायल था। शुक्रवार को मृतक का पोस्टमार्टम के पश्चात शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। दोनों युवकों की मौत से गांव मे काफ़ी मातम का माहौल व्याप्त है। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बहरहाल पुलिस मामले की जाँच मे जुटी हुई है।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
झुमरीतिलैया नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 7 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
"सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा" पर कार्यशाला का आयोजन
साहिबगंज - दुमका रेलवासियों के लिए खुशखबरी, बायपास रेल लाइन का सर्वे शुरू
वार्ड 26 से पूनम ने पार्षद पद के लिए किया नामांकन, मूलभूत सुविधाओं के विकास पर जोर
जन सेवा समग्र विकास करना ही मुख्य मकसद : राजेन्द्र कुमार
नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न, तसलीम अंसारी को समर्थन
कुलपति की पहल पर विभावि के 22 विद्यार्थी 10 दिवसीय शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए गुजरात रवाना
स्पीकर की कार्यशैली निष्पक्ष नहीं, लोकतंत्र पर चोट: कैलाश यादव
वार्ड संख्या-19 से वर्षा कुमारी ने भरा नामांकन पत्र, समाजसेवा का लिया संकल्प
बीजेपी ने साहिबगंज से विनोद, बरहरवा से अर्पिता व राजमहल से मधु पर जताया भरोसा
बीआईटी मेसरा लालपुर में रस्सा कसी फाइनल, मैनेजमेंट वारियर्स और डोमिनेटर बनी चैंपियन