Hazaribag News : विनोबा भावे विश्वविद्यालय में NSUI की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, छात्र की तबीयत बिगड़ी

छात्रों की जायज़ मांगों पर अब तक नहीं हुई वार्ता, प्रशासन पर उदासीनता का आरोप

Hazaribag News : विनोबा भावे विश्वविद्यालय में NSUI की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, छात्र की तबीयत बिगड़ी

विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग में NSUI के बैनर तले चल रही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है। भूख और ठंड के कारण एक छात्र की तबीयत बिगड़ गई है, जबकि प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं की गई।

हजारीबाग : विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग परिसर में छात्रों की जायज़ मांगों को लेकर NSUI के बैनर तले चल रही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आज तीसरे दिन भी जारी रही। कड़ाके की ठंड और लगातार भूखे रहने के कारण भूख हड़ताल पर बैठे अभिषेक राज कुशवाहा की तबीयत बिगड़ने लगी है, बावजूद इसके विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अब तक किसी भी प्रकार की वार्ता की पहल नहीं की गई है।

छात्रों का कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से विश्वविद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं, छात्रसंघ चुनाव न होने, बंद हॉस्टल, बदहाल सुरक्षा व्यवस्था, अनियमित शैक्षणिक सत्र एवं बुनियादी सुविधाओं की कमी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर छात्रों ने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से भूख हड़ताल का रास्ता चुना है, लेकिन तीसरे दिन भी कुलपति या विश्वविद्यालय के किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने आंदोलनरत छात्रों से मिलने की जरूरत नहीं समझी।

भूख हड़ताल पर बैठे NSUI जिला अध्यक्ष अभिषेक राज कुशवाहा और लॉ कॉलेज के छात्र राजेश कुमार की हालत लगातार कमजोर होती जा रही है। आंदोलन स्थल पर मौजूद छात्रों ने बताया कि चक्कर आना, अत्यधिक कमजोरी और ठंड से कंपकंपी जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं, फिर भी विश्वविद्यालय प्रशासन पूरी तरह उदासीन बना हुआ है। छात्रों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रबंधन छात्रों के जीवन और भविष्य के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील रवैया अपना रहा है।

छात्र संगठन AISA की प्रदेश अध्यक्ष विभा पुष्पा दीप और AIDSO के अध्यक्ष जीवन यादव ने आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि यह संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय को बचाने और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते प्रशासन ने मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें Ranchi News : डीपीएस में अत्याधुनिक एम्बुलेंस सुविधा का शुभारंभ, छात्रों की सुरक्षा को मिली नई मजबूती

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Related Posts

Latest News

Palamu News: जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जल आकलन रिपोर्ट की डीसी ने की समीक्षा बैठक Palamu News: जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जल आकलन रिपोर्ट की डीसी ने की समीक्षा बैठक
Palamu News: पत्नी ने जहर देकर और गला घोंटकर की पति की हत्या
Giridih News: शोभा देवी ने ली सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष की शपथ 
Dhanbad News: नगर निगम के बजट पर विधानसभा में घमासान, राज सिन्हा ने सरकार को घेरा
Dhanbad News: अशोक कुमार बने रेल मंडल के खेल अधिकारी, खिलाड़ियों ने किया स्वागत
Dhanbad News: दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में तीन गंभीर
Dhanbad News: मॉन्टफोर्ट एकेडमी में मेधावी छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत
26वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल: रोमांचक मुकाबले में चंडीगढ़ के खिलाफ जीत के हीरो बने झारखंड के खिलाड़ी
Dumka News: बी०एल०ओ० सुपरवाइजर तथा बी०एल०ओ० को विशेष गहन पुनरीक्षण के पूर्व दिया गया प्रशिक्षण
Hazaribagh News: सुरक्षा में ऐतिहासिक मजबूती: 28 नई हाईटेक महिंद्रा बोलेरो सड़कों पर उतरीं
Hazaribagh News: भीषण सड़क हादसा: टर्बो की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, सड़क जाम
Hazaribagh News: रामनवमी, ईद-उल-फितर एवं सरहुल पर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज